167 किलो वजन उठाते ही महिला के शरीर से आई ‘कड़ाक’ की आवाज, भागना पड़ा अस्पताल

0
19
'इससे भी ज्यादा हैवी वर्कआउट कर चुकी हूं लेकिन'

‘इससे भी ज्यादा हैवी वर्कआउट कर चुकी हूं लेकिन’

‘द सन’ की खबर के मुताबिक मामला नॉर्थ कैरोलिना का है, जहां रोबिन मचाडो नाम की महिला पावर लिफ्टर ने अपने साथ हुए इस हादसे के बारे में टिकटॉक वीडियो के जरिए बताया है। अपने वीडियो में इस महिला ने बताया कि वो अब से पहले इससे भी ज्यादा हैवी वर्कआउट कर चुकी है, लेकिन ऐसा हादसा उसके साथ पहली बार हुआ है। इस महिला के साथ ये हादसा करीब 2 साल पहले हुआ था और अब ठीक होने के बाद महिला ने लोगों को इसके बारे में बताया है।

'मुझे लगा- शायद रॉड टूट गई है'

‘मुझे लगा- शायद रॉड टूट गई है’

35 वर्षीय रोबिन मचाडो ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि बाकी दिनों की तरह उस दिन भी वो जिम में वेट लिफ्टिंग कर रहीं थी और लोहे की रॉड सहित प्लेट का कुल वजन करीब 167 किलो था। रोबिन ने बताया, ‘मैं वेट लिफ्टिंग कर ही रही थी कि अचानक कुछ टूटने की कड़ाक जैसी आवाज हुई और मेरे हाथ से रॉड नीचे गिरने लगी। मेरे हाथों पर अचानक से रॉड का दबाव बढ़ गया और जब कुछ टूटने की आवाज आई तो मुझे लगा- शायद रॉड टूट गई है।’

'मेरी नजर अपनी बांह पर पड़ी तो मैंने देखा कि...'

‘मेरी नजर अपनी बांह पर पड़ी तो मैंने देखा कि…’

रोबिन मचाडो ने आगे बताया, ‘आसपास मेरी मदद के लिए खड़े लोगों ने मुझे संभाला और जब मेरी नजर अपनी बांह पर पड़ी तो मैंने देखा कि एक हड्डी मेरी खाल में घुसने की हालत में है। मैं एकदम से हैरान रह गई और घबराकर चिल्लाने लगी। मुझे उस वक्त कोई दर्द महसूस नहीं हुआ। इसके बाद मुझे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मेरा एक्सरे किया और बताया कि मेरी बांह की त्रिज्या हड्डी टूट गई है।’

'180 किलो तक की वेट लिफ्टिंग भी की है'

‘180 किलो तक की वेट लिफ्टिंग भी की है’

वीडियो में रोबिन मचाडो ने बताया, ‘मैं पिछले करीब 20 सालों से वेट लिफ्टिंग कर रही हूं और इससे भी ज्यादा हैवी वर्कआउट कर चुकी हूं, लेकिन मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ। इससे पहले मैने करीब 180 किलो तक की वेट लिफ्टिंग भी की है।’ रोबिन मचाडो अब ठीक हो रही हैं और उनके इस वीडियो को अब तक 20 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वीडियो शेयर करने की बताई वजह

वीडियो शेयर करने की बताई वजह

वीडियो शेयर करने की वजह का जिक्र करते हुए रोबिन मचाडो ने बताया, ‘मैं चाहती हूं कि लोग मेरा वीडियो देखें और इस बात को समझें कि कम वजन के साथ सुरक्षित तरीके से भी वेट लिफ्टिंग की जा सकती है। लेकिन, अक्सर मेरे जैसे कुछ लोग जरूरत से ज्यादा वजन के साथ वेट लिफ्टिंग करते हैं, जो उनके लिए खतरनाक साबित हो जाता है।’

ये भी पढ़ें-बिग बॉस 15: फिनाले से 3 दिन पहले बेघर हुई ये स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट, एविक्शन से हर कोई हैरान

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here