India
oi-Rizwan M
नई दिल्ली, 26 जनवरी: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नॉन टेक्नीकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से शान्त रहने की अपील की है। अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि परीक्षा में भी अनियमितता सामने आएगी, उसकी गंभीरता से जांच की जाएगी। रेल मंत्री ने भी कहा है कि इस मामले में कुछ लोग छात्रों को भड़का रहे हैं।

केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा, मैं छात्रों से निवेदन करता हूं कि रेलवे आपकी संपत्ति है, आप अपनी संपत्ति को संभालकर रखें। कोई भी छात्र कानून को हाथ में ना ले। आपकी जो शिकायतें और बिंदू हैं, उन सबको हम गंभीरता से देखेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं, मैं उनसे निवेदन करूंगा कि छात्रों को भ्रमित ना करें। ये छात्रों, देश का मामला है, इसको हमें संवेदनशीलता से लेना चाहिए।
आरआरबी चेयरमैन छात्रों की चिंताओं को सुनेंगे

RRB-NTPC Result 2022: छात्रों के प्रदर्शन पर रेल मंत्री Ashwini Vaishnav की अपील | वनइंडिया हिंदी
केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) चेयरमैन को छात्रों की चिंताओं को सुनने, संकलित करने और उनको जांच कमेटी को भेजने के लिए कहा गया है। इसके लिए एक ईमेल भी बनाया गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर कमेटी शिकायतों को सुनेगी। बता दें कि आज सुबह ही रेलवे ने एनटीपीसी और ग्रुप डी (श्रेणी-1) की परीक्षाएं स्थगित करने का ऐलान किया है, साथ ही रेलवे ने प्रदर्शनकारी छात्रों की शिकायतों की जांच के लिए एक समिति भी बनाई है।
क्या है पूरा मामला
रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्नीकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) भर्ती सीबीटी-1 परीक्षा के रिजल्ट इसी महीने, 14-15 जनवरी को जारी किए गए थे। इसके आधार पर सीबीटी-2 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाना है। उम्मीदवारों का आरोप है कि आरआरबी एनटीपीसी परिणाम में धांधली हुई है। इसी को लेकर युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश में इसको लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किए हैं। कई जगहों पर खासतौर से इलाहाबाद में छात्रों पर पुलिस ने बल प्रयोग भी किया है।
NTPC रिजल्ट: विरोध प्रदर्शन पर भड़का रेलवे भर्ती बोर्ड, कहा- हमेशा के लिए कर देंगे प्रतिबंधित
English summary
Railway Minister Ashwini Vaishnaw On student protest against alleged irregularities in NTPC exams
Story first published: Wednesday, January 26, 2022, 16:23 [IST]
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















