UP में धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आज 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबे हुए हैं। बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन विधान भवन के सामने आयोजित किया गया। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल विधान भवन के सामने झंडारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड का अभिवादन स्वीकार किया। परेड का नेतृत्व सेना के कमांडर ने किया। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। लखनऊ में आयोजित परेड में आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।

राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल विधान भवन के सामने झंडारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड का अभिवादन स्वीकार किया।

jagran

गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन विधान भवन के सामने आयोजित किया गया। इस दौरान आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। कई विभागों की झांकिया आकर्षण का केंद्र रहीं। सीएमएस सहित कई स्कूल के बच्चो ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। 

jagran

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने देश के बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि श्रद्धाजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संवैधानिक कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति प्रेरित भी करता है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसमें योगदान देने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं। 

गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के संविधान ने पिछड़े वर्गों को अधिकार दिए हैं। देश का संविधान प्रत्येक नागरिक को न केवल सम्मान के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा है बल्कि देश दुनिया के सबसे जीवंत लोकतंत्र के तौर पर अपनी यात्रा को आगे बढ़ा रहा है। आज जब यह देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है तो हम सभी को गौरव की अनुभूति करनी चाहिए।

https://twitter.com/i/broadcasts/1yoKMWLkwMkJQ?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1486191911308521475%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Futtar-pradesh%2Flucknow-city-republic-day-live-updates-73rd-gantantra-diwas-celebration-with-pomp-in-up-22414266.html

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर औगुरनाथ मंदिर तिरंगे से सजाया गया है। वहीं, आगरा में गणतंत्र दिवस पर नगर निगम के भवन तिरंगे से जगमगा रहे हैं। यहां एक थीम आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here