बीजेपी 78 हजार से ज्यादा सुझावों से बनाएगी चुनावी घोषणा पत्र, इन मुद्दों पर होगा फोकस – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

भाजपा को अपने चुनावी घोषणापत्र के लिए जनता से 78,610 सुझाव मिले हैं। पार्टी इन सुझावों के आधार पर जल्द अपना दृष्टिपत्र जारी करेगी। प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में सांसद और दृष्टि पत्र संयोजक डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह अभियान चलाया था। इस दौरान 120 सुझाव पेटिकाओं और ऑनलाइन माध्यम सेे कुल मिलाकर 78610 सुझाव प्राप्त हुए।

पार्टी के रथ सुझाव लेने के लिए प्रदेश के आखिरी छोर तक गए। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निशंक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य भाजपा ने बनाया है और इसे संवारने का काम भी पार्टी ही करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का दृष्टि पत्र जनता के सुझाव के अनुरूप और अद्भुत होगा। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, किसान, श्रमिक, मजदूरों के हितों से जुड़े विषय शामिल किए जाएंगे।

निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और यह उनके द्वारा राज्य के लिए उठाए गए कदमों से साबित भी होता है। इस मौके पर सांसद नरेश बंसल, उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रो. ओपी कुलश्रेष्ठ, डॉ. देवेंद्र भसीन और विनोद सुयाल शामिल हुए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here