गोवा में भाजपा नुवेम विधायक विल्फ्रेड डी’सा ने दिया इस्‍तीफा, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

0
28

India

oi-Bhavna Pandey

|

Google Oneindia News

पणजी, 20 जनवरी। देश के पांच राज्यों के सााथ गोवा में चुनाव होने हैं। वहीं गोवा में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा से कुछ घंटे पहले, नुवेम विधायक विल्फ्रेड डी’सा ने बुधवार को विधायक और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

goabjpmla

इस्‍तीफा देने के बाद उन्‍होंने बताया कि वो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। डी सा ने कहा कि उन्होंने भाजपा छोड़ दी क्योंकि नुवेम निर्वाचन क्षेत्र कैथोलिक बहुल है और भाजपा के लिए कोई वोट नहीं है।

उन्‍होंने कहा मैंने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने के लिए विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया है। मैंने बीजेपी से जुड़ने के बाद कहा था कि मैं बीजेपी के टिकट पर चुनाव नहीं लडूंगा। मेरे समर्थकों और शुभचिंतकों ने मुझसे कहा कि मैं भाजपा के टिकट पर नहीं, बल्कि निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ों। मैंने अपने समर्थकों से सलाह ली है।
जुलाई 2019 में, डी’सा कांग्रेस से अलग होने के बाद नौ अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्‍होंने कहा भाजपा ने मुझसे जो भी काम करने का वादा किया था, वह पूरा किया है। सीएम ने मेरी बहुत मदद की है।

जब मैं भाजपा में शामिल हुआ तो मेरी एक मांग थी कि मैं अपने क्षेत्र में विकास चाहता हूं। पिछले 25 वर्षों के दौरान, निर्वाचन क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ। मेरे निर्वाचन क्षेत्र में 130 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब वे भाजपा में शामिल हुए तो कुछ कैथोलिक मतदाता उनसे नाराज थे लेकिन पिछले ढाई साल में उनके प्रदर्शन को देखकर जो नाराज थे वे भी फिर से उनके साथ हो गए हैं। यहां तक ​​कि अगर लोग मुझसे नाराज थे, तो वे एक को छोड़कर नहीं गए।

Goa Election 2022: गोवा कांग्रेस ने जारी की पांचवीं सूची, 5 प्रत्याशियों को दिया गया टिकटGoa Election 2022: गोवा कांग्रेस ने जारी की पांचवीं सूची, 5 प्रत्याशियों को दिया गया टिकट

English summary

BJP Nuvem MLA Wilfred D’Sa resigns in Goa, Independent will contest elections

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here