Lata Mangeshkar Health Update: कैसी है लता मंगेशकर की तबीयत, डॉक्टर ने दी हेल्थ अपडेट

0
13

Entertainment

oi-Prashanth Rai

|

Google Oneindia News

मुंबई। भारत रत्न से सम्मानित और स्वर कोकिला लता मंगेशकर की सेहत को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ती जा रही है। बीते 8 जनवरी को लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित हो गई थीं और तभी से वो अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर लगातार उनसे जुड़ी हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने सिंगर की सेहत के बारे में एक बार फिर करोड़ों फैंस के साथ जानकारी शेयर की है। डॉक्टर ने बताया कि लगा मंगेशकर अभी भी आईसीयू में ही हैं। उनका इलाज अभी भी चल रहा है। इसके अलावा और कुछ नहीं बता सकता। सिर्फ उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।

lata mangeshkar health update she is still in icu

बता दें कि लता मंगेशकर को कोरोना के साथ-साथ निमोनिया भी हुआ है। ऐसे में डॉक्टर्स उनकी उम्र को लेकर ज्यादा चिंतित हैं और इसलिए उन्हें आईसीयू में रखा गया है। कुछ दिन पहले लता मंगेशकर की सेहत का अपडेट देते हुए डॉक्टर ने बताया था कि उन्हें 10-12 दिनों तक हॉस्पिटल में ही रखा जाएगा, ताकि डॉक्टर की निगरानी में उनका बेहतर इलाज हो सके। लता मंगेशकर के परिवारवाले और करोड़ों फैंस बस यही दुआ कर रहे हैं कि लता मंगेशकर ठीक होकर अपने घर आ जाएं।

अभी भी ICU में भर्ती हैं लता मंगेशकर, लेकिन तबीयत में सुधार, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिनअभी भी ICU में भर्ती हैं लता मंगेशकर, लेकिन तबीयत में सुधार, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि लता मंशेकर की हालत और ज्यादा खराब हो रही है। इन खबरों पर लता मंगेशकर की प्रवक्ता अनुषा श्रीनिवास ने सफाई देते हुए कहा, ‘ये खबरें गलत हैं। उन्होंने कहा कि लता दीदी की तबियत स्थिर है। वह आईसीयू में हैं और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। कृपया उनके स्वस्थ होने की कामना करें।’ वहीं, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा लगा मंगेशकर के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी तबियत में सुधार हो रहा है।

English summary

lata mangeshkar health update she is still in icu

Story first published: Thursday, January 20, 2022, 12:41 [IST]

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here