
Weather Update: Delhi समेत उत्तर भारत में ठंड का कहर, कई राज्यों में Rain के आसार | वनइंडिया हिंदी

भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा
मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम का यह रवैया 23 जनवरी तक चालू रहेगा और इसके कारण मैदानी इलाकों में भी लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा।
कोहरे और शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, 13 ट्रेनें चल रही हैं लेट

24 तारीख के बाद से मौसम में बदलाव आएगा
हालांकि 24 तारीख के बाद से मौसम में बदलाव आएगा और मौसम शुष्क रहेगा और जनवरी के अंत तक बर्फबारी या बारिश की आशंका नहीं है।कल न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 2.7, पहलगाम में माइनस 1.9 और गुलमर्ग में माइनस 6.0 रहा। जबकि लद्दाख में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुंबई में अब बेमोसम बरसात के आसार
जहां कश्मीर का ये आलम है, वहीं दूसरी ओर मुंबई में अब बेमोसम बरसात के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक मुंबई शहर में 22 जनवरी के बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि साउथ वेस्ट मानसून की विदाई के बाद दिसंबर-जनवरी में बरसात नहीं होती है लेकिन इस बार दिसंबर में भी मुंबई में बादल बरसे हैं और वहीं दूसरी ओर अब जनवरी में भी बारिश होने की आशंका है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस
स्काईमेट के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव की वजह से इस तरह से बेमौसम बरसात के आसार नजर आ रहे हैं। लगातार आने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से तथा मध्य भारत में सुबह और रात के तापमान बढ़ेंगे। 21- 22 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर में बारिश संभव है।

कोहरे ने कोहराम मचा दिया
तो वहीं उत्तरभारत में कोहरे ने कोहराम मचा दिया है। आज कोहरे की वजह से ही दिल्ली से चलने वाली 13 ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रही हैं। जबकि दक्षिण भारत में मौसम शुष्क रहेगा, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में धूप निकलने के आसार हैं और यहां पहले की तुलना में आसमान साफ रहेगा लेकिन बीच-बीच में हल्की हवाएं चलती रहेंगी। जिससे यहां भी मौसम में तब्दीली होती रहेगी।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















