अनुराग ठाकुर के बयान पर कपिल सिब्बल ने कसा तंज, कही ये बात – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

भारत विरोधी दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैलाने के लिए 20 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट को अवरुद्ध (ब्लॉक) किए जाने के कुछ दिनों बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को चेतावनी दी कि सरकार देश के खिलाफ ‘‘साजिश रचने’’ वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रखेगी. इस मुद्दे पर सवालों के जवाब में ठाकुर ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था. मुझे खुशी है कि दुनियाभर के कई बड़े देशों ने इसका संज्ञान लिया. यूट्यूब भी आगे आया और उन्हें ब्लॉक करने के लिए कार्रवाई की.’’

कपिल सिब्बल ने कसा तंज

वहीं, वरिष्ठ वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने इस पर ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा कि क्या यह उस राजनीतिक दल पर लागू होगा जिसने इसे एक कला में बदल दिया है? उन्होंने इस पूरे वाक्य को दो मंत्रियों के बीच बातचीत के तौर पर पेश किया है. एक मंत्री कहता है कि, कोई भी वेबसाइट या यूट्यूब चैनल जो झूठ फैलाता है और समाज को बांटता है, उसे ब्लॉक कर दिया जाएगा तो वहीं, दूसरा मंत्री इस पर सवाल करते हुए पूछता है कि क्या ये उस दल पर भी लागू होगा जिसने इसे एक कला बना दिया है? 

20 यूट्यूब चैनल ब्लॉक

दरअसल, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पिछले साल दिसंबर में खुफिया एजेंसियों के साथ एक समन्वित प्रयास में 20 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट को अवरुद्ध (ब्लॉक) करने का आदेश दिया था, क्योंकि वे भारत विरोधी दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैला रहे थे. अनुराग ठाकुर मंत्री ने कहा, “और भविष्य में भी, भारत के खिलाफ साजिश रचने, झूठ फैलाने और समाज को विभाजित करने वाले ऐसे किसी भी अकाउंट को ब्लॉक करने के लिए कार्रवाई की जाएगी.” मंत्रालय ने दिसंबर में एक बयान में कहा था, “ये 20 यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पाकिस्तान से संचालित एक समन्वित दुष्प्रचार नेटवर्क से संबंधित हैं और भारत से संबंधित विभिन्न संवेदनशील विषयों के बारे में फर्जी खबरें फैला रहे थे.”

इसने कहा था इन चैनल का इस्तेमाल “कश्मीर, भारतीय सेना, भारत में अल्पसंख्यक समुदायों, राम मंदिर, जनरल बिपिन रावत आदि” जैसे विषयों पर समन्वित तरीके से विभाजनकारी सामग्री पोस्ट करने के लिए किया जा रहा था.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here