कोरोना की तीसरी लहर पर SBI की रिसर्च रिपोर्ट, बताया कब होगा इसका अंत

0
14

India

oi-Love Gaur

|

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 19 जनवरी: देश में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। रोजाना सामने आने वाले मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना के नए मामलों का ग्राफ लगातार हाई हो रहा है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,82,970 नए मामले आए, जिसके बाद एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 18,31,000 हो गया। इस बीच कोविड -19 महामारी की तीसरी लहर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की रिसर्च रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोरोना की तीसरी लहर के खत्म होने की शुरुआत इसी हफ्ते ही हो जाएगी।

Covid-19 pandemic

एसबीआई रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में चल रही कोविड लहर अधिकतम तीन हफ्ते तक चलने की संभावना है। मंगलवार को पब्लिश रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के टॉप 15 सिटी में नए केस मामलों में भारी गिरावट से लहर खत्म होने की तरफ बढ़ रही है, जहां सबसे ज्यादा संक्रमण था। भारत में बुधवार को सामने आए 2.82 लाख से ज्यादा केस बीते 232 दिनों में सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वैक्सीनेशन अभियान के चलते तीसरी लहर ज्यादा लंबी नहीं चली।

पढ़िए एसबीआई रिसर्च रिपोर्ट के मुख्य बिन्दु

Corona third wave पर ICMR विशेषज्ञ, March से पहले राहत नहीं! | ICMR | वनइंडिया हिंदी

  • एसबीआई रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली, मुंबई तीसरी लहर के चरम पर पहुंच गए हैं, पुणे और बेंगलुरु में मामले बढ़ रहे हैं। यदि उचित पाबंदियां लागू की गईं तो देश में 2-3 हफ्ते में मामले पीक पर पर पहुंच सकते हैं।
  • 10 प्रमुख शहरों सहित टॉप 15 जिलों में नए मामले जनवरी 2022 में घटकर 37.4 रह गए, जो दिसंबर 2021 में 67.9 थे।
  • नए मामलों में ग्रामीण जिलों की कुल हिस्सेदारी जनवरी 2022 में बढ़कर 32.6% हो गई, जो दिसंबर 2021 में 14.4% थी। नए मामलों का ग्रामीण हिस्सा आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा और राजस्थान से आ रहा है।
  • टीकाकरण के मोर्चे पर एसबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड ने पहले ही अपनी पात्र आबादी के 70% से अधिक को दोनों टीके लगाए हैं। पंजाब, उत्तर प्रदेश और झारखंड अभी भी पिछड़ रहा हैं।
  • एसबीआई रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली 13 जनवरी को तीसरी लहर के शिखर पर पहुंच गई, जिस दिन इसने 28,000 से अधिक मामले दर्ज किए। दूसरी लहर के दौरान दिल्ली देश से 16 दिन पहले अपने चरम पर पहुंच गई थी।

क्या दिल्ली-मुंबई में बीत चुका है कोरोना वायरस का पीक? ICMR के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने दिया जवाबक्या दिल्ली-मुंबई में बीत चुका है कोरोना वायरस का पीक? ICMR के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने दिया जवाब

रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि मेट्रो शहरों के जिलों से पहले चरम पर पहुंचने का सिलसिला तीसरी लहर में भी जारी है। पीक किसी राज्य या शहर में सबसे खराब कोविड -19 स्थिति को बताता है, जिसके बाद दैनिक मामलों की संख्या बढ़ती है और सकारात्मकता दर गिरने लगती हैं। यह तब हो सकता है जब कोविड गाइडलाइन, आवाजाही पर प्रतिबंध, टीकाकरण के जरिए कोरोना के प्रसार को नियंत्रित किया जा सकता है।

English summary

SBI Research report on third wave of the Covid-19 pandemic

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here