
फाइंडिंग फैनी की थी रैप-अप पार्टी
दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइंडिंग फैनी 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म की रैप-अप पार्टी के दौरान दीपिका के साथ फिल्म के तमाम दूसरे कलाकार और सभी लोग आए थे। इसी दौरान निर्देशक होमी अदजानिया ने अपनी लाइने पार करते हुए दीपिका को किस कर दिया।

हक्की बक्की रह गई थीं दीपिका
इस पार्टी के दौरान होमी ने दीपिका को किस किया तो वह असहज हो गई थीं। हालांकि उन्होंने सिचुएशन को संभाला और हंसते हुए निकल गईं। होमी और दीपिका की तस्वीरें सुर्खियों में रही थी। ये भी दावा किया गया था कि होमी उस वक्त काफी नशे में थे।
जब सुष्मिता सेन ने नहीं की सलमान से सीधे मुंह बात, डायेक्टर से पूछा था- इस लड़की की परेशानी क्या है

हाल ही में 83 में आई थी नजर
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी नई फिल्म गहराईयां को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो अभिनेता सिद्धान्त चतुर्वेदी के साथ अंदाज में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। दीपिका हाल ही में रणवीर सिंह के साथ 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बनी फिल्म 83 में एक नज़र आई थीं। इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका में थे। दीपिका पादुकोण ने फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भल्ला का किरदार निभाया है।

दीपिका के नाम कई हिट फिल्में
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। साल 2007 में दीपिका ने फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में कदम रखा था। जिसमें उनके साथ शाहरुख खान थे। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। दीपिका के नाम पर कॉकटेल, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, गोलियों की रासलीला राम-लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और छपाक जैसी फिल्में हैं। उन्होंने हॉलीवुड में भी काम किया है।
विकिपीडिया प्रोफाइल में लिखा था कुछ ऐसा कि पढ़ते ही भड़क गई तनुश्री दत्ता
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















