12-14 साल के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन पर अभी कोई फैसला नहीं: सूत्र

0
15

India

oi-Ankur Singh

|

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 18 जनवरी। देश में 12 साल से 14 साल के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन दिए जाने पर अभी तक कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बाबत अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। दरअसल इस तरह की खबर सामने आई थी कि मार्च माह से 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो सकता है। लेकिन इस खबर का आधिकारिक सूत्रों ने खंडन किया है और कहा कि इसपर अभी तक स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया था।

Omicron Vaccine: India की mRNA वैक्सीन Omicron के खिलाफ दिलाएगी जीत | वनइंडिया हिंदी

vaccine

बता दें कि देश में 15 साल से 17 साल के बच्चों के लिए पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण का ऐलान किया था। 15-18 साल के बच्चों की कुल संख्या 7.4 करोड़ है जिसमे से 3.45 करोड़ बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इन बच्चों को कोवाक्सिन की डोज दी गई है, इन बच्चों को अब दूसरी डोज 28 दिन के बाद दी जाएगी। नेशनल टेक्निकल एडवायजरी ग्रुप ऑफ इम्युनाइजेशन के चेयरमैन डॉक्टर एनके अरोड़ा ने कहा कि बच्चों ने टीकाकरण अभियान में काफी सक्रियता से भाग लिया है। अगर हम इसी रफ्तार से आगे बढ़ते रहे तो जनवरी माह के अंत तक सभी 15-18 साल के बच्चों को टीका लग जाएगा। इसके बाद फरवरी माह में इन बच्चों को दूसरी डोज भी लग जाएगी।

इसे भी पढ़ें- COVID India: अब धीमी पड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 2.38 लाख मरीज मिले, 14.43% हुई संक्रमण दरइसे भी पढ़ें- COVID India: अब धीमी पड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 2.38 लाख मरीज मिले, 14.43% हुई संक्रमण दर

English summary

No decision yet on giving vaccine to kids of 12 to 14 year age group says official sources.

Story first published: Tuesday, January 18, 2022, 10:03 [IST]

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here