अरुणाचल से लेकर मिजोरम तक भूकंप के हल्के झटके किये गए महसूस – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

आज सुबह लगभग साढ़े 4 बजे अरुणाचल प्रदेश उत्तर पश्चिम इलाके बसर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये हैं. नेशन सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है. अब तक की जानकारी के अनुसार किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है. फिलहाल इस संबंध में प्रशासन ने भी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है.

मिजोरम में भी महसूस किये गये भूकंप के झटके

वहीं इसके बाद पूर्वोत्तर भारत में ही मिजोरम के नगोपो में 4.3 प्वाइंट की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. जिसके बारे में जानकारी देते हुए एनसीएस के अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप का केंद्र नगोपो के पूर्व में 46 किमी दूर 15 किमी की गहराई में था. इस भूकंप से भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. 

कई भूकंप के झटकों से दहल उठा है उत्तर भारत

वहीं अरुणाचल प्रदेश में आए भूकंप का केंद्र बसर से 148 किमी दूर उत्तर में 10 किमी की गहराई में पाया गया है. नार्थ ईस्ट में एक के बाद एक हल्की तीव्रता के भूकंप के झटके लगने से स्थानीय नागरिक प्राकृतिक आपदा की आशंका को लेकर भयभीत हैं. वहीं इससे कुछ दिन पहले ही उत्तर भारत में हल्की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गये थे. इसमें से एक भूकंप असम तो दूसरे भूकंप का केंद्र मणिपुर के कांगपोकपी इलाके में 20 किलोमीटर की गहराई में पाया गया था.

साल की शुरुआत से ही कई बार आ चुका है भूकंप

वहीं एनसीएस द्वार साझा की गई जानकारी के अनुसार 13 जनवरी को भी कांगपोकपी में चार की तीव्रता का भूकंप आया था. इस महीने नार्थ ईस्ट राज्यों में कई बार अलग-अलग जगहों पर हल्की तीव्रता के भूकंप की जानकारी मिलती है.  इस साल मणिपुर के विभिन्न हिस्सों में तीन बार भूकंप आ चुका है, इनमें चार जनवरी को तामेंगलोंग और चंदेल क्षेत्रों में आए भूकंप शामिल हैं. असम में 6 जनवरी को सोनितपुर में 3.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया था.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here