आनंद महिंद्रा ने कश्मीर की तस्वीरों के साथ लिखा ऐसा संदेश, भारत की खूबसूरती पर फिदा हुए यूजर्स

0
11
आनंद महिंद्रा ने कश्मीर के लिए लिखा शानदार संदेश

आनंद महिंद्रा ने कश्मीर के लिए लिखा शानदार संदेश

उद्योगपति आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्रेरक और ज्ञानवर्धक पोस्ट की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। रविवार को उन्होंने बर्फ की खूबसूरत सफेद चादरों में ढंकी कश्मीर की वादियों की ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखकर कोई भी अटक जाएगा। लेकिन, उससे भी बड़ी बात उनका वह संदेश है, जो उन्होंने उन तस्वीरों के लिए बतौर कैप्शन इस्तेमाल किया है। कुछ यूजर्स उनकी बातों को इसलिए सराहनीय बता रहे हैं कि इससे भारत के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो इसी बहाने कुछ यूजर्स भारत के अन्य खूबसूरत इलाकों की तस्वीरों को भी प्रमोट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो उत्तरपूर्वी भारत के दिलकश नजारों का वीडियो भी शेयर किया है।

'हेलो श्रीनगर। गुडबाय स्विट्जरलैंड.....'

‘हेलो श्रीनगर। गुडबाय स्विट्जरलैंड…..’

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़े कश्मीर के सुंदर नजारों के साथ अपने पोस्ट में लिखा है- ‘हेलो श्रीनगर। गुडबाय स्विट्जरलैंड…..’ उनके इस पोस्ट से उत्साहित होकर दूसरे यूजर्स ने देश के अन्य हिस्सों के बर्फ से लिपटे पहाड़ों की आकर्षक तस्वीरें तो शेयर की ही हैं, वो तरह-तरह की टिप्पणियां भी लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘मैं सही में सराहना करता हूं कि अगर भारत का टायकून बहुप्रचारित स्विट्जरवैंड के मुकाबले हिमालयन टूरिज्म को प्रमोट करेगा तो…..इससे हमारा पर्यटन बढ़ेगा। ‘

इस समय 'चिल्लाई कलां' की चपेट में है घाटी

इस समय ‘चिल्लाई कलां’ की चपेट में है घाटी

कश्मीर घाटी इन दिनों अपने 40 दिवसीय सबसे सर्द मौसम की चपेट में है, जिसे ‘चिल्लाई कलां’ के नाम से जाना जाता है। इसकी शुरुआत पिछले साल 21 दिसंबर से ही हो चुकी है। ‘चिल्लाई कलां’ यह ऐसा समय होता है, जब पूरे इलाके में तापमान बहुत ही नीचे गिर जाता है और श्रीनगर की मशहूर डल झील समेत सभी पानी के स्रोत जम जाते हैं और घाटी में पानी की पाइप लाइन से उसकी सप्लाई बाधित हो जाती है।

आनंद महिंद्रा के इस संदेश को मिल रही है सराहना

‘चिल्लाई कलां’ के दौरान पूरी घाटी में बर्फबारी होने की संभावना रहती है, खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में। ‘चिल्लाई कलां’ 31 जनवरी को खत्म हो जाता है, लेकिन उसके बाद भी कश्मीर में सर्द हवाएं आगे 20 दिनों तक जारी रहती हैं, जिसे स्थानीय लोग ‘चिल्लाई खुर्द (छोटी सर्दी)’ और उसके बाद के 10 दिनों तक ‘चिल्लाई बच्चा (बच्चा सर्दी)’ के नाम से जानते हैं। कश्मीर घाटी की इसी सुंदरता को स्विट्जरलैंड से बेहतर बताने वाले महिंद्रा के इसी ‘हेलो श्रीनगर। गुडबाय स्विट्जरलैंड…..’ वाले ट्वीट पर यूजर खूब मस्त हो रहे हैं। एक यूजर ने उनके ट्वीट को रिट्वीट करके सिक्किम के सुंदर पहाड़ों का एक वीडियो डाला है।

यूजर दिखा रहे हैं अलग-अलग जगहों की तस्वीरें

यूजर दिखा रहे हैं अलग-अलग जगहों की तस्वीरें

इसी तरह एक यूजर ने उन्हें जवाब देते हुए पिछले हफ्ते की शिमला की तस्वीर शेयर की है और लिखा है, ‘सर, शिमला को भी नमस्ते।….पिछले हफ्ते की तस्वीर’ एक यजूर ने मेघालय की पुरानी चार तस्वीरें डालकर लिखा है, ‘नमस्ते मेघालय, अलविदा स्कॉटलैंड!’ एक यूजर ने उत्तरखंड में बर्फ की तस्वीर शेयर कर लिखा है, ‘उत्तराखंड में ब्रह्मताल ट्रेक को नमस्ते…’

इसे भी पढ़ें-खतरे में अमेरिका, जापान, न्यूजीलैंड समेत आधी दुनिया, ज्वालामुखी में महाविस्फोट के बाद जागा 'हंगा काल्डेरा'इसे भी पढ़ें-खतरे में अमेरिका, जापान, न्यूजीलैंड समेत आधी दुनिया, ज्वालामुखी में महाविस्फोट के बाद जागा ‘हंगा काल्डेरा’

11 जनवरी को इस तस्वीर किया था रिट्वीट

इससे पहले भी आनंद महिंद्रा भारत की कई खूबसूरत जगहों की तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। 11 जनवरी को भैरवी जानी नाम की यूजर ने सूर्यास्त की एक सुंदर तस्वीर शेयर की थी, जिसके बारे में लिखा था कि यह हिमालय की पंचचूली चोटी की है। इसे आनंद महिंद्रा ने खुर रिट्वीट किया था और लिखा था, ‘मैं इसे रिट्वीट करने से खुद को रोक नहीं पाया…..बहुत सुंदर। सच में हमारा अतुल्य भारत।’

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here