‘डेट पर जाने से पहले कंडोम नहीं ये रखना जरूरी’, मॉडल ने किया रोमांस करने पर खुलासा

0
15
कोरोना के बीच डेटिंग का अनोखा तरीका

कोरोना के बीच डेटिंग का अनोखा तरीका

ब्राजील की मेडिकल स्टूडेंट और इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर दीआ कैवेलिएरो ने कोरोना काल के बीच डेटिंग को लेकर एक अनोखा तरीका अपनाया है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक मॉडल ने खुलासा करते हुए बताया कि उसने सिंगल होने पर कोविड -19 रैपिड टेस्ट किया, ताकि वह वन नाइट स्टैंड करते समय सेफ रह सकें। दरअसल, ब्राजील की इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर दीआ ने अपनी डेटिंग आदतों और लाइफस्टाइल से जुड़े कई राज से पर्दा उठाया है।

कोरोना निगेटिव रिपोर्ट भी रखतीं है साथ

कोरोना निगेटिव रिपोर्ट भी रखतीं है साथ

दीआ कैवेलिएरो ने कहा कि कोरोना वायरस रैपिड टेस्ट, जो आपको लोकल मेडिकल स्टोर से लिया जा सकता है, उसे मैं महामारी के दौरान पुरुषों के साथ मिलने से पहले खुद की सुरक्षा के लिए यूज करती हूं। मॉडल ने आगे बताया कि वो अपने साथ अपनी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट भी हमेशा रखती हैं। साथ ही कहा कि डेट पर युवक के साथ रोमांस करने से पहले वो सामने वाले शख्स का कोरोना टेस्ट भी करती हैं।

'कंडोम की तरह रैपिड टेस्ट किट भी जरूरी'

‘कंडोम की तरह रैपिड टेस्ट किट भी जरूरी’

दीआ ने कोरोना से बचने की सलाह देते हुए कहा कि डेटिंग पर जाते समय रैपिड टेस्ट सुरक्षित उपाय है, जिसे हर किसी को लेना चाहिए। इसी के साथ मॉडल ने कहा कि अंजान शख्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने से पहले कंडोम की तरह रैपिड टेस्ट किट होना भी बेहद अहम हो गया है। क्योंकि तुरंत टेस्ट ज्यादा भरोसेमंद और एक मीटिंग के दौरान दोनों की सेफ्टी की गारंटी देता है।

'दोनों की सुरक्षा के लिहाज से यह काफी जरूरी है'

‘दोनों की सुरक्षा के लिहाज से यह काफी जरूरी है’

दीआ कैवेलिएरो ने कहा कि कल्पना कीजिए कि हम एक-दूसरे के बहुत करीब होंगे, हम किस कर सकते हैं, गले लगा सकते हैं और शारीरिक संबंध तक पहुंच सकते हैं। ऐसे में दोनों की सुरक्षा के लिहाज से यह काफी जरूरी है।दीआ ने बताया कि वो जिन भी लोगों के साथ वन नाइट स्टैंड्स के लिए जाती हैं, तो सबको यही सलाह देती है कि वो भी इस तरह से अपनी सेफ्टी के लिए कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि कोविड से डरने की जरूरत है, मुझे टीके पर भरोसा है, लेकिन मैं बीमार होने का जोखिम नहीं उठाऊंगी, मुझे अब तक कोविड नहीं हुआ है। इसलिए मैं खुद को बहुत ज्यादा बचाकर रखना चाहती हूं।

इंस्टाग्राम पर 53 हजार फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम पर 53 हजार फॉलोअर्स

आपको बता दें कि दीआ के इंस्टाग्राम पर लगभग 53,000 फॉलोअर्स हैं। इससे पहले वो उस वक्त सुर्खियों में आई थी, जबमॉडल ने पहले एक दोस्त से जन्मदिन के गिफ्ट के रूप में वजाइना सर्जरी करवाने के लिए सुर्खियां बटोरीं थी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here