
एक-दूसरे के बारे में सनसनीखेज खुलासे करते दिखे प्रतिभागी
इसी कड़ी में राखी सावंत देवोलीना पर आरोप लगाते हुए कहती हैं: ‘क्या आप जानते है कि इस लड़की की शादी हो गई है?’ इस खुलासे पर देवोलीन अपना मुंह छुपा लेती हैं। अब आती है तेदस्वी प्रकाश की बारी…तेजसवी ने अभिजीत बिचकुले पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिचकुले दादा ने एक म्यूजिक वीडियो में 6 घंटे का किसिंग सीन किया था।

देवोलीना बोलीं राखी जेल जाकर आई, सलमान बोले मैं भी
अब देवोलीना का नंबर आता है तो वह राखी सावंत से बदला लेने का अवसर हाथ से कैसे जाने दे सकती थीं। देवोलीना राखी पर आरोप लगाते हुए कहती हैं कि यह दो दिन जेल में काटकर आई है। अब इस पर सल्लू मिंया का जवाब सुनिए। देवोलीना के खुलासे पर सलमान बेहद फनी अंदाज में कहते हैं कि तुम्हारा होस्ट यानी सलमान खान भी तो जेल काटकर आया है। यह प्रोमो सोशल मीडिया पर कमाल कर रहा है। बता दें कि सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में साल 2018 में दो रातों के लिए जोधपुर जेल में रहे थे। इसके अलावा भी वह कई बार जेल जा चुके हैं।

Bigg Boss 15: Karan Kundrra ने Pratik Sehajpal की मां को कहा ‘Stupid’, हुआ हंगामा | वनइंडिया हिंदी

मांफी मागने की कहने पर मीडियाकर्मी पर भड़क गए अभिजीत, बोले तुम्हें पता नहीं मैं कौन हूं
बिग बॉस के इस प्रोमो में मीडिया जगत के कुछ लोग भी दिखाई दे रहे हैं और कहते हैं कि अभिजीत को अभद्र व्यवहार करने के लिए खुली छूट दे रखी है। इसके बाद रश्मि देसाई अभिजीत पर निशाना साधते हुए कहती हैं कि ये औरतों के लिए गंदी सोच रखते हैं। इस पर अभिजीत भड़क जाते हैं और कहते है कि उनकी छवि खराब की जा रही है। इसके बाज जैसे ही एक मीडियाकर्मी ने अभिजीत को उनके अभद्र व्यवहार के लिए मांफी मांगने के लिए कहा तो उन्होंने चिल्लाया- आपको पता है मैं कौन हूं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















