India
oi-Ashutosh Tiwari
नई दिल्ली, 16 जनवरी: पूरे देश में कोरोना महामारी का कहर जारी है, जहां रविवार को भी 2.71 लाख से ज्यादा मरीज सामने आए। तमिलनाडु भी महामारी से बुरी तरह प्रभावित है, जिस वजह से राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया, जिसके तहत स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। वहीं 19 जनवरी से होने वाली परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया। कोरोना के केस कम होने के बाद इस पर दोबारा से फैसला लिया जाएगा।

School Closed in tamil nadu : 12वीं तक सभी स्कूल 31 जनवरी तक बंद, exmas भी स्थगित | वनइंडिया हिंदी

वहीं राज्य में कोरोना केस की बात करें, तो पिछले 24 घंटों में वहां पर 23,989 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 11 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही अब तक कुल मामलों की संख्या 29,15,948 हो गई है, जिसमें से 36,967 लोगों ने इस वायरस की वजह से जान गंवाई। स्वास्थ्य विभाग ने एक राहत भरी खबर भी दी, जहां राज्य में कोई नया ओमिक्रॉन का केस नहीं मिला। विभाग के मुताबिक राजधानी चेन्नई का हाल भी बुरा है, जहां 8,978 नए मामले मिले हैं।
दिल्ली सरकार का दावा कि वीकेंड कर्फ्यू और कड़े प्रतिबंध के चलते राज्य में कम फैल रहा है कोरोना
देश का क्या है हाल
16 जनवरी की सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,71,202 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 314 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा 1,38,331 लोगों ने इस महामारी को मात दी। वहीं इन नए मामलों के बाद देश में एक्टिव केस की संख्या 15,50,377 हो गई है। वहीं अब तक 4,86,066 लोगों ने इस महामारी की वजह से जान गंवाई।
English summary
COVID: Tamil Nadu government closed schools, postponed examination
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















