
बिल्ली का मालिक के प्रति अटूट प्रेम
अब तक वफादारी के किस्से आपने कुत्ते के नाम से सुने होंगे, लेकिन अब हम आपको ऐसी बिल्ली के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने मालिक का साथ अंत तक नहीं छोड़ा। पालतू बिल्ली अपने मालिक की मौत के दो महीने बाद भी उसकी कब्र के पास बैठी हुई नजर आती है। भीषण ठंड ने भी बिल्ली अपने मालिक की कब्र को छोड़ने को लिए तैयार नहीं है।

कब्र के पास बैठी बिल्ली की फोटो वायरल
दरअसल, लैवेडर नाम के एक ट्विटर यूजर ने पिछले साल नवंबर में एक ट्वीट पोस्ट करते हुए दो फोटो शेयर की थी, जिसमें एक बिल्ली अपने मालिक की कब्र के पास उदास दिखती हुईं बैठी नजर आ रही थी। इन फोटो को पोस्ट के साथ यूजर ने लिखा था कि पिछले हफ्ते (6 नवंबर 2021) मुफ्ती शेख मुआमेर ज़ुकोरली के निधन के बाद उनकी बिल्ली ने उनके अंतिम संस्कार के बाद से कब्र नहीं छोड़ी है, और हमेशा मुफ्ती की कब्र के पास देखी जाती है।

दिल का दौरा पड़ने से पूर्व मुफ्ती का निधन
बता दें कि सर्बिया के पूर्व मुफ्ती शेख मुआमेर ज़ुकोरली का पिछले साल 6 नवंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो सर्बिया के मुस्लिम समुदाय के एक प्रसिद्ध शख्सियत थे। वहीं उन्होंने जो बिल्ली पाली हुई थी, वो उनसे इतनी इतनी मोहब्बत करती थी कि उनके दुनिया से जाने के बाद भी वो उनके पास रहना चाहती है।

2 महीने बाद भी बिल्ली वहीं मिली
ट्विटर यूजर लैवेडर ने बताया कि वो शेख मुआमेर की कब्र के पास इधर-उधर टहलती नजर आती है या फिर उदास उनके पास बैठी रहती है। उनके जाने के दो महीने बाद भी जहां अब बर्फ गिरने लगी है। भयानक ठंड हो गई है, लेकिन वो बिल्ली उस जगह को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। हाल ही में एक बार फिर लैवेडर ने फोटो ट्वीट की है, जिसमें बिल्ली को वहीं बैठा हुआ पाया गया है।

चारों तरफ बर्फ लेकिन बिल्ली ने नहीं छोड़ी कब्र
11 जनवरी को एक नई फोटो पोस्ट करते हुए लैवेडर ने लिखा कि मुआमेर की बिल्ली अभी भी यहीं है। इसी के साथ आप तस्वीर में देख सकते हैं कि वो ही भूरी और सफेद बिल्ली कब्र के पास बैठी हुई नजर आ रही है। चारों तरफ बर्फ की चादर जमी हुई है, लेकिन बिल्ली अपने मालिक की कब्र पर पहले की तरह बैठ हुई है। यह फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। यूजर इस प्यारे रिश्ते के बारे में पढ़कर इमोशनल हो रहे हैं। साथ हीहजारों की संख्या में यूजर ने इस फोटो को लाइक किया है। वहीं कमेंट में लोग भावुक भी हो रहे हैं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















