स्वामी प्रसाद मौर्य आज समाजवादी पार्टी में होंगे शामिल, सपा कार्यालय पंहुचे समर्थक – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से मंगलवार को इस्तीफा देने वाले कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि उनके साथ कैबिनेट मंत्री से इस्तीफा देने वाले दारा सिंह चौहान व धर्म सिंह सैनी और भाजपा से इस्तीफा देने वाले सात विधायक भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

ओबीसी वर्ग के कद्दावर नेता माने जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल होने की सूचना पर उनके समर्थक बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर एकत्र हैं। यह सभी लोग जश्न मना रहे हैं। उनके समर्थकों का जनेश्वर ट्रस्ट के पास भी जमावड़ा है। बड़ी संख्या में समर्थक फूल मालाएं लेकर पहुंचे हैं। जनेश्वर ट्रस्ट कार्यालय के पास उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी हो रही है। 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। 14 जनवरी मकर संक्रांति। स्वामी का बजा बिगुल क्रांति। बीजेपी का टूटा है भ्रांति। बीजेपी अंत का है शंखनादि।

स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ दारा सिंह चौहान, धर्म सिंह सैनी तथा भाजपा को छोडऩे वाले चार अन्य विधायक भी आज करीब 12 बजे समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इनके साथ विधायक डा. मुकेश वर्मा, विनय शाक्य, ब्रजेश प्रजापति, रोशन लाल वर्मा तथा भगवती प्रसाद सागर भी समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे।

इस सभी से उत्तर प्रदेश सरकार पर दलितों, पिछड़ों, किसानों, शिक्षित बेरोजगारों छोटे और मध्यम श्रेणी के व्यापारियों सहित जनप्रतिनिधियों की लगातार उपेक्षा का आरोप लगाया है। कभी बसपा में एक साथ राजनीति करने वाले धर्म सिंह सैनी, विनय शाक्य, भगवती प्रसाद सागर और ब्रजेश प्रजापति भाजपा छोडऩे के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास पर लगातार एकजुट नजर आए।

भाजपा की सहयोगी अपना दल-एस के सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ के विधायक चौधरी अमर सिंह ने गुरुवार की शाम पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात करने के बाद यह निर्णय लिया। शुक्रवार को वह अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

तीन मंत्रियों सहित 14 विधायक छोड़ चुके भाजपा, अपना दल के विधायक का भी इस्तीफा

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान व डा. धर्म सिंह सैनी के साथ अवतार सिंह भड़ाना, माधुरी वर्मा, रोशनलाल वर्मा, भगवती प्रसाद सागर, ब्रजेश प्रजापति, राकेश राठौर, राधाकृष्ण शर्मा, दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उफ जय चौबे, विनय शाक्य, डा.मुकेश वर्मा और बाला प्रसाद अवस्थी ने भाजपा से त्याग पत्र दिया है। भाजपा के सहयोगी के अपना दल के विधायक चौधरी अमर सिंह ने भी इस्तीफा दिया है।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here