दिल्ली में कोरोना से हुई मौतों पर सवाल उठाते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

दिल्ली में कोविड से हुई मौतों पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार को घेरते हुए उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. खड़गे ने ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली में पिछले 5 दिनों में कोविड से हुई कुल 46 मौतोंं में 35 लोगों का कोविड टीकाकरण नहीं हुआ था.

सरकार सीधे तौर पर इसके लिए जिम्मेदार है. उन्होंने सरकार से सवाल पूछते हुए ट्वीट किया कि जब यह स्पष्ट है कि कोविड टीकाकरण लोगों की जान बचा सकता है तब भी आखिर क्यों आधी आबादी का टीकाकरण नहीं किया गया है. उन्होंने अपने ट्वीट में मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि फिलहाल अभी तक देश की कुल आधी आबादी का ही टीकाकरण हुआ है. यह मोदी सरकार की सबसे बडी विफलताओं में से एक है.

उन्होंने आगे लिखा कि इसी विफलता की वजह से हम देश में कोविड की तीसरी लहर का सामना करने जा रहे हैं. उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री अब अधिकारियों से कह रहे हैं कि कोविड टीकाकरण में तेजी लाई जाए लेकिन यह तेजी पहले दिन से ही क्यों नहीं लाई गई.

गौरतलब है कि दिल्ली में पांच से नौ जनवरी तक कोविड-19 के 46 मरीजों की मौत हुई है जिनमें 34 को कैंसर, हृदयरोग एवं यकृत रोग जैसे रोग थे. वहीं उन 46 में से 11 को ही कोरोना वायरस के विरूद्ध टीका लगा हुआ था. आंकड़ों के अनुसार 46 में से 25 मरीज 60 साल से अधिक की उम्र के थे तथा बाकी बचे 14 लोगों की उम्र 41और 60 वर्ष के बीच थी. वहीं, पांच मरीज 21-40 आयुवर्ग के थे. राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने अब तक कोविड-19 के 53 मरीजों की मौत हो गयी थी. वहीं पिछले साल अगस्त से दिसंबर तक 54 कोविड-19 मरीजों ने अपनी जान गंवायी थी. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here