कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का कहर, IMD ने भारी बारिश की दी चेतावनी – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश के साथ बर्फबारी और 9 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है. हालांकि अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर भारत में शीत लहर की स्थिति नहीं बनेगी. बारिश के मद्देनजर राजस्थान के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है.

यहां रहेगा बारिश और बर्फबारी का कहर

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 9 जनवरी तक बारिश के साथ बर्फबारी होगी और उसके बाद काफी कम हो जाएगी. शनिवार और रविवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में अलग-अलग जगह भारी बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है. 9 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी की संभावना है.

मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य भारत में अरब सागर से निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों में उच्च नमी आ रही है और अगले 2-3 दिनों के दौरान जारी रहने की संभावना है.

इन राज्यों में जारी रहेगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश में 9 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी. इसके अलावा 11 जनवरी तक मध्य प्रदेश में और 9 से 11 जनवरी के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है.

लगातार बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. मौसम विभाग ने सलाह दी है कि जरूरत होने पर ही बाहर निकलें.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here