गृह मंत्रालय की जांच से राज्य के अधिकारियों में हड़कंप, पंजाब के SSP को आज देना होगा जवाब – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय (MHA) की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिक्योरिटी में लापरवाही को लेकर हो रही जांच पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात अधिकारी एक-दूसरे को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

भटिंडा एसएसपी को आज देना होगा जवाब

कल (शुक्रवार को) ही गृह मंत्रालय ने पंजाब के भटिंडा के एसएसपी (SSP) को शो कॉज नोटिस जारी कर एक दिन में उन पर लापरवाही के लगे आरोपों पर जवाब मांगा था. एसएसपी को आज जवाब देना होगा.

पंजाब के कई अधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय की तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम पंजाब पुलिस के कई और बड़े अधिकारियों को शो कॉज नोटिस जारी करने की तैयारी में है.

पंजाब पुलिस पर पीएम की सुरक्षा में चूक का आरोप

बता दें कि बीते 5 जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में एक फ्लाईओवर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला 15-20 मिनट तक रुका रहा था. जिसके बाद पंजाब पुलिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के आरोप लगे थे. हालांकि पंजाब पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी अचानक मौके पर पहुंच गए थे. प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई थी.

जान लें कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के मामले पर कल (शुक्रवार को) सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ये मामला Rarest Of The Rare है. दोबारा ऐसी हरकत नहीं होनी चाहिए. पीएम मोदी का काफिला रुकना गलता था. प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर हम गंभीर हैं.

आपको बता दें कि गृह मंत्रालय की टीम कल (शुक्रवार को) जांच के लिए फिरोजपुर में उसी फ्लाईओवर पर पहुंची थी जहां पीएम मोदी का काफिला 15-20 मिनट तक रुका रहा था. गृह मंत्रालय की टीम ने सीन भी रिक्रिएट किया था.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here