IND vs SA: भारतीय टीम को तीसरे टेस्ट से पहले लगा बड़ा झटका, ये खतरनाक खिलाड़ी हो सकता है बाहर – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

नई दिल्ली: टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भिड़ रही है. 2 मैचों के बाद इस वक्त ये सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. अब सीरीज के आखिरी मैच में दोनों टीम जीत हासिल कर दोनों टीमें सीरीज जीतना चाहेंगी. भारतीय टीम तो हर हाल में ये सीरीज जीतना चाहेगी क्योंकि अफ्रीकी धरती पर आजतक सीरीज जीतने के मामले में टीम इंडिया का खाता भी नहीं खुला है. लेकिन आखिरी मुकाबले से ठीक पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल टीम इंडिया का एक घातक खिलाड़ी टीम से बाहर हो सकता है. 

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

दरअसल भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11 जनवरी से केपटाउन में शुरू होने वाले तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में खेलना मुश्किल है. भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने दूसरे टेस्ट मैच की समाप्ति पर कहा कि सिराज पूरी तरह फिट नहीं है. सिराज ने दूसरे मैच के दौरान ‘हैमस्ट्रिंग’ में खिंचाव के कारण पूरे मैच में केवल 15.5 ओवर गेंदबाजी की. दूसरी पारी में तो वह केवल 6 ओवर ही कर पाए थे.

सिराज का खेलना जरूरी

मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के लिए तीसरे टेस्ट में काफी जरूरी हो सकते हैं. दरअसल जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के साथ सिराज की जोड़ी काफी कमाल की बनती है और इन तीनों गेंदबाजों ने भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं. सिराज का ना खेलना टीम इंडिया के लिए काफी मुश्किलें पैदा कर सकता है. भारतीय टीम के लिए सीरीज का आखिरी टेस्ट जीतना बहुत जरूरी है.

द्रविड़ ने भी दिए संकेत

भारत के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘सिराज पूरी तरह से फिट नहीं है और हमें आगे जाकर उसकी फिटनेस का आकलन करना होगा कि अगले चार दिन में वह फिट हो पाएगा या नहीं. फिजियो स्कैन होने के बाद सही स्थिति बता पाएगा.’ कोच ने चोटिल होने के बावजूद गेंदबाजी करने के लिए सिराज की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, ‘सिराज पहली पारी में भी पूरी तरह से फिट नहीं था. हमारे पास पांचवां गेंदबाज था और उसका हम वैसा उपयोग नहीं कर पाए जैसा चाहते थे और इससे हमारी रणनीति प्रभावित हुई.’ यदि सिराज तीसरे मैच में नहीं खेलते हैं तो उमेश यादव और इशांत शर्मा में किसी एक को अंतिम 11 में जगह मिलेगी.

1-1 से बराबरी पर है सीरीज

इस सीरीज के पहले टेस्ट में भारत ने साउथ अफ्रीका को 113 रनों से मात दी. लेकिन टीम इंडिया अगले टेस्ट में जीत हासिल करने में नाकामयाब रही और भारत वो टेस्ट 7 विकेट से हार गया. अब तीसरे टेस्ट में दोनों टीमों की नजरें जीत हासिल करने पर होंगी क्योंकि ये इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here