देश में कोरोना महामारी की रफ्तार बेकाबू, 24 घंटों में एक लाख 41 हजार से ज्यादा मिले केस – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार बेकाबू हो रही है. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक लाख 41 हजार 986 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 285 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 3071 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

अबतक 4 लाख 83 हजार 463 की मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4 लाख 72 हजार 169 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 83 हजार 463 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 40 हजार 485 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 44 लाख 12 हजार 740 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

अबतक 150 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 150 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 90 लाख 59 हजार 360 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 150 करोड़ 61 लाख 92 हजार 903 डोज़ दी जा चुकी हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 91 फीसदी से अधिक वयस्क जनसंख्या को टीकों की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है, जबकि 66 फीसद आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है. देश में 15-17 आयु वर्ग के 22 फीसद किशोरों को कोविड-19 रोधी टीकों की पहली खुराक लग गयी है. इस आयुवर्ग के लाभार्थियों के लिए तीन जनवरी को कोविड-19 रोधी टीकाकरण शुरू किया गया था.

कल 15 लाख 13 हजार 377 सैंपल टेस्ट किए गए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी है कि कल भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 29 हजार 948 सैंपल टेस्ट किए गए.

देश में अब तक ओमिक्रोन के 3071 केस दर्ज

देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 3071 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इसमें से 1203 मरीज ठीक हुए है. देश में इस वेरिएंट से संक्रमित राज्यों की संख्या 27 हो गई है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here