हरियाणा: समाधि को कब्रिस्तान बताकर मस्जिद का किया निर्माण, शुरू हुआ विवाद – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

गुरुग्राम: हरियाणा में खुले में नमाज का हिन्दू संगठनों ने विरोध किया था। हिन्दुओं का आरोप था कि नमाज के आड़ लेकर अतिक्रमण किया जा रहा था। किन्तु अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। जिसके खिलाफ गुरुग्राम के हिन्दुओं ने फिर विरोध जताया है। एक समाधि को कब्रिस्तान बताकर गुरुग्राम में मुस्लिम लोगों मस्जिद निर्माण शुरू कर दिया, जिसके बाद हिन्दुओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

झाड़सा गाँव में एक समाधि को मजार बताकर हड़पकर मस्जिद बनाने का प्रयास किया जा रहा था। शिकायतकर्ता भारत माता वाहिनी के संस्थापक के प्रमुख दिनेश भारती ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आनन-फानन में रात के दौरान खेत में बने समाधी पर कब्जे करने के लिए 40 से अधिक मुस्लिम जमा हो गए थे। जिसे रात में किसी ने देख लिया और बात फैलते ही विवाद खड़ा हो लिया। यह खबर जब हिन्दुओं को लगी तो वो विरोध करते हुए गुरुग्राम के सेक्टर 40 में शिकायत दी गई। जिसके बाद मुस्लिम पीछे हटे।

मामले पर बात करते हुए दिनेश भारती ने बताया है कि, ‘हमने सेक्टर 40 के थाने में रविवार 2 जनवरी, 2022 को शिकायत दी थी। अब्दुल हसीब कासमी, मुफ़्ती मोहम्मद सलीम कासमी और बसपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य मोहम्मद अदीब ने गुरुग्राम में माहौल बिगाड़ने का हरसंभव प्रयास किया है। अगर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती है तो हम आगे कदम उठाएँगे।’ 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here