Ind vs Sa 2nd Test: बड़े लक्ष्य पर होंगी भारतीय टीम की नजर – 24×7 Khabre Fatafat

0
29

नई दिल्ली, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में आज यानी बुधवार 5 जनवरी को तीसरे दिन का खेल होना है। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत का दूसरी पारी में स्कोर 85/2 था। इस तरह इस मुकाबले में भारत के पास अब 50 से ज्यादा रन की बढ़त है।

इस मुकाबले की बात करें तो भारत के कप्तान केएल राहुल ने टास जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी और टीम 202 रन पर ढेर हो गई थी। भारत के लिए 50 रन कप्तान केएल राहुल और 46 रन आर अश्विन ने बनाए थे। साउथ अफ्रीका के लिए 4 विकेट मार्को जेनसैन और 3-3 विकेट कगिसो रबादा और ओलिवियर ने चटकाए थे। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम अपनी पहली पारी में 229 रन पर ढेर हो गई थी।

साउथ अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 27 रन की मामूली बढ़त मिली थी और फिर भारत ने अपनी दूसरी पारी में पहले तो इस बढ़त को खत्म हुआ और फिर अपना लक्ष्य रखने के लिए आगे की बल्लेबाजी जारी रखी। दूसरे दिन भारत के दो विकेट ओपनर मयंक अग्रवाल और केएल राहुल के रूप में गिरे। हालांकि अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा नाबाद लौटे हैं। वहीं, पहली पारी में भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने 7 विकेट चटकाए थे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here