
सब्जी समझकर खाया चूहा
स्पेन के रहने वाले जुआन जोस ने गलती से चूहा को सब्जी समझकर खा लिया। दरअसल, स्पेनिशशख्स ने समझा कि वो आटिचोक खा रहा है, लेकिन जब चूहों की दो चमकदार आंखें उसके सामनेआईं तो उसके होश उड़ गये और उसे समझ में आया कि, जिस चीज को चबा रहा है, वो सब्जी नहीं,दरअसल चूहा है और वो मरे हुए चूहे का सिर चबा रहा है, वो भी आलू समझकर। दरअसल, आलू औरआटिचोक की सब्जी में मरा हुआ चूहा था और खाते वक्त जुआन जोस को पता नहीं चल पाया कि,असल में वो चूहे को चबा रहा है।

सब्जी में मिला था चूहा
जोस जमी हुई सब्जियां और आलू पकाने के लिए घर लौटा और प्लेट पर परोसते समय एक गहरे रंगका पदार्थ देखा। उसे कुछ अजीब तो लगा, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया और उसने सोचा भी नहीं कि,वो चीज असल में मरा हुआ चूहा है, लिहाजा उसने सब्जी को गर्म करने के बाद सब्जी का पहलानिवाला चम्मच से अपने मुंह में लिया और फिर उसे कुरकुराने लगा।द इंडिपेंडेंट की रिपोप्ट केमुताबिक, जोस ने भोजन के अंदर से दो आँखों को झांकते देखा और कुछ मूंछें देखीं, जिसके बाद वोचौंक गया और फिर उसने अच्छे से सब्जी को देखा और फिर उसे पता चला कि, असल में वो मराहुआ चूहा खा रहा है।

सुपरमार्केट के खिलाफ शिकायत
जब जोस ने पुष्टि कर लीस कि, उसने आटिचोक नहीं, बल्कि मरे हुए चूहे का सिर खाया है, तो वो गुस्सेसे आग बबूला हो गया और फौरन फ्रांसीसी सुपरमार्केट श्रृंखला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जहांसे क्रिसमस पर पैकेट बंद सब्जियां खरीदकर लाया था। वहीं, फ्रांसीसी सुपरमार्केट कंपनी ने कहा कि,”हमने सब्जी बनाने वाली कंपनी से संपर्क किया है और और हम यह सुनिश्चित करने के लिए इसउत्पाद की जांच कर रहे हैं कि वे सभी कितने सही हैं। हम कंपनी के खिलाफ भी जांच करेंगे और फिरग्राहक को इसकी खबर दे देंगे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















