सलमान खान ने बताया हर वक्त क्यों पहने रहते हैं ब्रेसलेट, क्या है इसमें खास

0
69
सलमान की ब्रेसलेट क्यों खास है

सलमान की ब्रेसलेट क्यों खास है

सलमान खान ने एक बार एक फैन के सवाल के जवाब में बताया था कि क्यों वो हर वक्त इस ब्रेसलेट को पहने हुए रहते हैं। एक इंस्टा अकाउंट से सलमान का ये पुराना वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सलमान इस ब्रेसलेट के बारे में बताते हुए दिख रहे हैं। सलमान ने बताया है कि उनके पिता सलीम खान भी इस तरह का ब्रेसलेट पहनते थे और उन्होंने ही शुरू में उनको ये ब्रेसलेट दिया था।

मैं हमेशा पापा के ब्रेसलेट से खेलता था

मैं हमेशा पापा के ब्रेसलेट से खेलता था

सलमान खान इस वीडियो में कह रहे हैं- मेरे पापा ऐसे ब्रेसलेट पहनते थे और मैं जब बच्चा था तो उससे खेला करते था। मेरे बड़ा होने पर उन्होंने मुझे भी एक ऐसा ही ब्रेसलेट दे दिया। तब मैंने इसे कभी नहीं उतारा है। सलमान ने बताया कि इस ब्रेसलेट परजो स्टोन लगा हुआ है, उसे फिरोजा कहते हैं।

क्या खास है इस स्टोन में

सलमान खान का कहना है कि ब्रेसलेट में लगे इस पत्थर यानी फिरोजा से आपकी तरफ आने वाली निगेटिविटी रुकती है। ये स्टोन पूरी निगेटिविटी को अपने में ले लेता है और इसके बाद चटक जाता है। सलमान का कहना है कि छह स्टोन उनकी ब्रेसलेट से टूट चुके हैं और मेरा सातवां स्टोन है।

कई फिल्मों में काम कर रहे हैं सलमान

कई फिल्मों में काम कर रहे हैं सलमान

सलमान खान की कुछ समय पहले अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में नजर आए हैं। इन दिनों वह टाइगर सीरीज की अपनी अगली फिल्म ‘टाइगर 3’ में काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी सलमान एक छोटे रोल में नजर आएंगे। सलमान खान ने ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल की भी ऐलान किया है।

 

तीन दशक से फिल्मों में छाए हुए हैं सलमान

तीन दशक से फिल्मों में छाए हुए हैं सलमान

सलमान खान के करियर की बात करें तो सलमान की बतौर हीरो पहली फिल्म 1989 में आई ‘मैंने प्यार किया’ थी। सलमान ने करण अर्जुन, सनम बेवफा, हम आपके हैं कौन, साजन, जुड़वा, वॉन्टेड, दबंग, बजरंगी भाईजान, एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है जैसी हिट फिल्में की है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here