लिपस्टिक लगाने के बाद फट जाते हैं होंठ, तो आज ही अपनाएं ये उपाय – 24×7 Khabre Fatafat

0
34

सर्दियों में होठों के फटने की समस्या सभी में नजर आती है। हालाँकि इस समस्या से सबसे अधिक महिलाएं परेशान होती हैं। उन्हें होठों के फटने से बहुत परेशानी होती है और उनका पूरा लुक खराब हो जाता है। कई बार महिलाओं के होंठों पर लिपस्टिक लगती है और इसे लगाने के बाद भी फटे होंठों (chapped lips after lipstick) की समस्या उभर जाती है। वैसे ऐसा अक्सर उस समय होता है जब खराब लिप केयर और खराब क्वालिटी की लिपस्टिक का यूज हम करते हैं। इसी के साथ कई बार लगातार मेट लिपस्टिक लगाने से ही होठ फट जाते हैं। वैसे कभी कभी होठों को फटना दर्दनाकल तक हो जाता है और लिप्स से ब्लड भी आने लगता है। अब आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप लिपस्टिक लगाने के कारण होने वाले फटे होंठों से बच सकते हैं

लिपस्टिक क्वालिटी चेक जरूर करें- लिपस्टिक की क्वालिटी कैसी है और इसमें किन चीजों को मिलाया गया है। यह जरूर जाने। जी दरअसल हर एक लिपस्टिक में मोम, तेल और पिग्मेंट्स को मिलाया जाता है। लेकिन ये तत्व मैट लिपस्टिक या ग्लोसी लिपस्टिक बनाने के लिए बदल जाते हैं। आपको बता दें कि मैट लिपस्टिक में अधिक मोम, कलर और कम तेल का यूज किया जाता है, इस वजह से यह ज्यादा देर तक टिकी रहती है।

होठों को एक्सफोलिएट करें- मैट लिपस्टिक होठों पर किसी भी खुरदुरे पैच में बस जाती है और इससे होठों की त्वचा भी खराब होने लगती है। इस वजह से आप जब भी कोई लिपस्टिक लगाएं तो सबसे पहले अपने होठों को एक्सफोलिएट जरूर करें। यानी कि अपनी उंगली पर एक लिप स्क्रब लें और हर दूसरे दिन अपने होंठों को एक्सफोलिएट करें।

लिपस्टिक लगाने से पहले लिब बाम लगाएं- आप जब भी लिपस्टिक लगाएं तो उससे पहले लिब बाम जरूर लगाएं। लिप बाम लगाने से होंठों की स्किन मॉइस्चराइज रहती है। मॉइस्चराइजर लगाएं- होंठों की त्वचा सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए, इस वजह से होठों की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं।

लिप लाइनर का इस्तेमाल करें- मैट लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों पर लिप लाइनर का यूज करें। जी दरअसल लाइनर लगाने से लिपस्टिक जमने के चांस कम होते हैं। आपको बता दें कि लिपलाइनर मैट लिपस्टिक को आपके मुंह के आसपास की किसी भी रेखा में जमने से रोकता है और साथ ही इसके यूज से लिपस्टिक भी लंबे समय तक टिकी रहती है। हालाँकि इन सभी से बेहतर है आप हर दिन लिपस्टिक लगाने से बचे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here