आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर इम्युनिटी मजबूत करता है हरा धनिया – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

धनिया हो या धनिया के बीज या फिर पाउडर सबका इस्तेमाल किचन में हर दिन किया जाता है। हालाँकि आज बात करते हैं हरे धनिये (Green coriander) के बारे में, जो केवल सब्जी और तमाम तरह के डिशेज के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता है बल्कि प्रेजेंटेशन को भी कई गुना खूबसूरत बना देता है। हालाँकि आप शायद ही जानते होंगे कि हरा धनिया सेहत (Health) के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जी हाँ और इसको डाइट में शामिल करने से शरीर को एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे (Benefits) मिलते हैं। आज हम आपको इसके फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ती है- हरा धनिया खाना सबसे बेहतर है और यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। जी दरअसल हरा धनिया विटामिन ए से भरपूर होता है और इसको लगातार डाइट में शामिल करने से आई साइट (Eye sight) अच्छी होती है और आंखों में दर्द की दिक्कत भी दूर होती है।

बॉडी को पोषण- कहा जाता है हरा धनिया शरीर को पोषण देने में ख़ास भूमिका निभाता है। जी दरअसल, हरे धनिये की पत्तियों में मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, और यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ती है- कहा जाता है हरा धनिया खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। जी दरअसल इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने में यह सबसे अहम होता है।

डाइजेशन बेहतर बनाता है- डाइजेशन को बेहतर बनाने में भी हरा धनिया अच्छा रोल निभाता है। कहा जाता है इसको रोजाना डाइट में शामिल करने से पाचन तंत्र सही तरह से काम करता है और गैस, कब्ज और अपच जैसी दिक्कतों से राहत मिलती है।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करता है- ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना है तो आपको इसको खाना चाहिए। जी दरअसल इसको खाने से डायबिटीज होने का खतरा तो कम होता है और इसी के साथ ही ये डायबिटीज के पेशेंट को भी किसी तरह का नुकसान नहीं करता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here