सीएम योगी ने आशा बहुओं के मानदेय को बढ़ाने का किया ऐलान – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आशा बहुओं को राज्य सरकार के कोटे से दिए जाने वाले मानदेय को 750 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए किए जाने का ऐलान किया। सीएम ने कहा केंद्रीय मानदेय और अन्य योजनाओं के लाभ से अब उन्हें 6000 रुपए प्रतिमाह मिल सकेंगे। सीएम योगी ने कहा कि लगातार 60 दिन तक टीकाकरण का काम करने वाली वाली संविदा पर कार्यरत एएनएम को एकमुश्त 10 हजार रुपए देंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने 80 हजार आशा बहुओं को स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से किया शुभारंभ। उन्होंने कहा कि अगले चरण में फिर 80 हजार आशाओं को स्मार्ट फोन दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना कालखंड में आशाओं ने शानदार काम किया। नकारात्मक माहौल को सकारात्मक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीएम योगी बोले तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर की तर्ज पर थर्ड वेव उतनी खतरनाक नहीं है, संक्रमण हो सकता है। इसके लिए सतर्कता और सावधानी बरतना जरूरी है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here