अयोध्या, केन्द्र सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में अपने लगातार प्रवास के दौरान शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद रामनगरी अयोध्या का रुख किया। अयोध्या में हनुमानगढ़ तथा रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भी भेंट की।

गृह मंत्री अमित शाह अयोध्या के जीआइसी में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद गोरखपुर प्रस्थान करेंगे। अमित शाह अयोध्या में रामलला तथा हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मणिराम दास छावनी पहुंचे। जहां पर उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी मुलाकात की। इसके बाद वह जीआईसी मैदान में चुनावी सभा करेंगे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



















