महाभारत की पांच भविष्यवाणियां जो कलियुग में हो रही हैं सच – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

आप सभी जानते ही होंगे हिंदू धर्म में वेद पुराणों और ग्रंथों को बहुत महत्व है। इन ग्रंथों में रामायण, गीता और महाभारत शामिल है जो हमारे जीवन का सार बताते हैं। हालाँकि कोई भी इंसान उसे इतने अच्छे से नहीं पढ़ता है कि वह उसका मतलब निकाल सके। आप सभी को बता दें कि इन ग्रंथों में लिखी बातें कलियुग में सच हो रही हैं और लोग उन्हें जानने के बाद हैरान है। जी दरअसल महाभारत में कई ऐसे रहस्य हैं जिनके बारे में आपको जानकारी नहीं होगी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं महाभारत की ऐसी भविष्यवाणियां जो कलियुग में सच हो रही हैं। आइए जानते हैं।

* महाभारत में लिखा है, ‘कलियुग में स्त्री और मर्द बिना विवाह के एक साथ अपनी इच्छानुसार एक ही छत के नीचे रह सकेंगे। लोगों को व्यवसाय में सफलता छल के बल पर मिलेगी। पहले के जमाने में जो ब्राह्मण थे वे अपने शरीर पर बहुत सी चीजें धारण करे रहते थे। लेकिन कलिकाल में वे लोग सिर्फ एक धागा यानि कि जनेऊ पहनकर ब्राह्मण होने की प्रमाणिकता देंगे।’

* महाभारत में लिखा है, कलियुग में जो व्यक्ति जितना धनी होगी उसे उतना ही गुणवान माना जाएगा। कानून, न्याय केवल धन के आधार पर ही लागू किया जाएगा।

* महाभारत में लिखा है, कलिकाल में धर्म, सत्यवादिता, स्वच्छता,सहिष्णुता, दया, जीवन की अवधि, शारीरिक शक्ति और स्मृति सभी दिन-ब-दिन क्षीण होती जाएगी।

* महाभारत में लिखा है, कलियुग में जो इंसान घूस देने में या धन खर्च करने में सक्षम नहीं होगा उसे न्यायालयों से सही-सही न्याय नहीं मिलेगा। लेकिन जो मनुष्य बहुत चालाक और स्वार्थी होगा उसे कलियुग में लोग विद्वान मानेंगे।

* महाभारत में बताया गया कि कलियुग में लोग तनाव और दुख में ही रहेंगे उन्हें भूख और प्यार की चिंता रहेगी। कलियुग में हर इंसान किसी न किसी बीमारी से ग्रसित रहेगा। इंसानों की उम्र केवल 20 या 30 वर्ष ही रहेगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here