बीते 24 घंटों में कोरोना के मिले 6,358 नए मामले, ओमिक्रोन से अब तक 653 लोग संक्रमित – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6 हजार 358 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 293 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 653 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

अबतक 4 लाख 80 हजार 290 की मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 75 हजार 456 है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 80 हजार 290 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 64501 रिकवरी हुईं, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 42 लाख 43 हजार 945 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

अबतक 142 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 142 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 72 लाख 87 हजार 547 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 142 करोड़ 46 लाख 81 हजार 736 डोज़ दी जा चुकी हैं.

देश में अब तक ओमिक्रोन के 653 केस दर्ज

देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 653 लोग संक्रमित हो चुके हैं. देश में इस वेरिएंट से संक्रमित राज्यों की संख्या 21 हो गई है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं.

देखें लिस्ट-

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here