यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किसानों के युवा बेटों को दिया रोजगार का मंत्र, पढ़े पूरी खबर…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किसानों के युवा बेटों को रोजगार का मंत्र दिया है। उन्होंने गौ आधारित कृषि करने का आह्वान करते हुए कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों को आगे आने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कृषि विश्वविद्यालयों से एक-एक गांव गोद लेकर जीरो बजट खेती को बढ़ावा देने की अपील की। वह सोमवार को कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह को संबोधित कर रही थीं। सीएसए में यह 23वां दीक्षा समारोह है।

सीएसए कृषि विश्वविद्यालय में सोमवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची और दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने यहां सफल किसानों पर आधारित किताब का विमोचन किया। इस किताब में उन 500 किसानों की सफलता की कहानी है, जिनकी वर्ष 2016 क़े बाद से आय दोगुनी हो गई है। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की जिन छात्रों क़े पास अपनी या पिता की जमीन है, वो गौ आधारित खेती करें। उन्होंने कहा की मौजूदा समय में जरूरी है कि छात्र पढ़ाई के साथ अपने विषय की प्रायोगिक जानकारी जरूर हासिल करें। ज़ब छात्र ये काम करेंगे तो निश्चित तौर पर अन्य किसानों को उनसे प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 50 हज़ार कालेज हैं और अगर हर कालेज एक-एक गांव को गोद लेंगे तो आने वाले पांच साल में हर गांव विकसित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि लागत को कम करने क़े लिए जीरो बजट खेती को बढ़ावा देना होगा। कृषि शिक्षा प्रणाली में निरंतर बदलाव की जरूरत है और उद्यमिता विकास पर ध्यान देना होगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here