लखनऊ में वन विभाग की लापरवाही से जाल से निकलकर भागा तेंदुआ – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

लखनऊ, लखनऊ के गुडंबा इलाके में शनिवार तड़के पहुंचा तेंदुआ वन विभाग की लापरवाही से जाल में आने के बावजूद भाग निकला। तेंदुए ने रविवार को गुडंबा थाना क्षेत्र के ही कल्याणपुर स्थित कन्हैया नगर में तीन सिपाही, एक मीडियाकर्मी समेत कई अन्य लोगों को लहूलुहान कर गया। इस दौरान वह कुत्ते के भौंकने पर दीवार फांदकर घर में घुस गया और कुत्ते का गला पकड़कर उसे गेट के बाहर लेकर भागा। इससे कुत्ता भी लहूलुहान हो गया। तेंदुआ शनिवार से ही अलग-अलग रिहाइशी इलाकों में घूम-घूमकर हमला कर रहा है, लेकिन वन विभाग की टीम उसे पकड़ नहीं पा रही है। तेंदुआ के फरार हो जाने से इलाके के लोग दहशत में आ गए हैं। पुलिस और फॉरेस्ट टीम पस्त नजर आ रही है।

इससे पहले वह शनिवार को पहाड़पुर में सीसी कैमरे में वह कैद भी हो गया। इससे पहले की लोगों को तेंदुआ के आने की जानकारी होती उसने एक महिला पर हमला बोल दिया। शनिवार शाम तक तेंदुआ के हमले में दो लोग घायल हो गए। अलग अलग स्थानों पर तेंदुआ को सीसी कैमरे में देखा गया है। कभी दीवार फांदकर गेट के भीतर दिखाई दिया तो कभी छत पर बैठे। पुलिस ने लोगों को घर में रहने की सलाह दी है। शनिवार रात में तेंदुआ कल्याणपुर के राम धर्म कांटा के पास डबल टावर स्थित एक प्लाट में देखा गया था। डीएफओ अवध के मुताबिक यह उन्नाव में देखा गया तेंदुआ नहीं है। वह इतनी दूरी तय नहीं कर सकता। माना जा रहा है कि यह तेंदुआ कुकरैल या कुर्सी रोड के आसपास कहीं से भटक कर आया है। दो टीमें उसे पकड़ने की काेशिश कर रही हैं।

ठंड के मौसम में इससे पहले भी वर्ष 2018 में एक तेंदुआ ठाकुरगंज के घनी आबादी में आ गया था। यही नहीं आशियाना में तत्कालीन इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह ने घनी आबादी में घुसे एक तेंदुआ को गोली मार दी थी। हमले में तेंदुआ ने दम तोड़ दिया था। देर रात वन विभाग चिड़ियाघर की टीम ने कल्याणपुर के उस भूखंड को घेर लिया था, वहां तेंदुआ जाल में आया भी, लेकिन लापरवाही से वह जाल को छुड़ाकर भाग निकला। इस दौरान कई लोगों को घायल भी कर गया।

वन विभाग को नहीं पता तेंदुए की रीयल लोकेशन, कुकरेल के जंगल में लगाई टीमः वन विभाग की टीम को चकमा देकर निकला तेंदुआ कल्याणपुर के जिस भूखंड में तेंदुआ था, वहां से भाग गया। रात 3:00 बजे वह कुछ देर के लिए दिखा। इसके बाद उसकी लोकेशन नहीं मिल रही है। कल्याणपुर से कुकरेल जंगल की दूरी 400 मीटर है। माना जा रहा है तेंदुआ कुकरेल जंगल में चला गया है। डीएफओ डॉ रवि कुमार सिंह ने बताया जिस जगह पर शनिवार रात तेंदुआ था, अब वहां पर नहीं है। भूखंड को देखा गया है, लेकिन उसकी कोई

लोकेशन नहीं मिल रही है। कुकरेल जंगल में अब टीम लगाई गई है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here