बिहार में पंचायत लगाकर उद्यमियों की समस्‍याओं का किया जाएगा निपटारा, उद्योग मंत्री भी रहेंगे मौजूद…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

कहलगांव स्थित बियाडा में औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा। उद्योग विभाग नए सिरे से कवायद शुरू करेगी। पंचायत चुनाव के बाद बियाडा की समस्या दूर करने के लिए उद्योग मंत्री द्वारा पंचायत लगाया जाएगा। जिसमें लोगों की समस्या से रूबरू होंगे। कहलगांव बियाडा में करीब 1020 एकड़ जमीन है। जिसमें से 232.22 एकड़ जमीन को बियाडा ने मुक्त कर दिया है। अब बियाडा के पास 797.22 एकड़ जमीन शेष बचे हैं। इसे उद्योग भी लेगगा। उक्त बातें रविवार को उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बरारी बियाडा परिसर के निरीक्षण में कहीं।

बियाडा में बंद यूनिटों को शुरू कराने की पहल

मंत्री ने कहा कि बरारी में 69 यूनिट कार्यरत हैं। इसमें 16 यूनिट बंद पड़े हैं और 10 नए यूनिट स्थापित किया जा रहा है। बियाडा में बंद पड़े यूनिट को चालू कराने के लिए उद्योग पंचायत लगाया जाएगा। इसमें उद्योग विभाग, विद्युत विभाग व बैंकों केे साथ उद्यमी की समन्वय बैठक होगी। नए उद्योग की संभावना के लिए चैंबर कार्यालय में बैठक कर समस्या का निदान होगा।

मेगा पार्क के लिए विभाग ने भेजा प्रस्ताव

भागलपुर में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए रेशम केंद्र के रूप विकसित किया जाएगा। इसकी चमक वापस लाया जाएगा। वाराणसी की तर्ज पर भागलपुर में रेशम उद्योग का विकास होगा। भारत सरकार की योजना को धरातल पर उतरी जा रही है। केंद्र सरकार ने पीएम मित्र योजना के तहत कपड़ा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए सात राज्यों में इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजनल एंड अपैरल पार्क की मंजूरी दी है। इस योजना के लिए राज्य सरकार को करीब एक हजार एकड़ जमीन उपलब्ध कराना है।

तभी ग्रीन फील्ड को 500 करोड़ और ब्राउन फील्ड के लिए 200 करोड़ रुपये की सहायता मिलेगी। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बताया कि मेगा कलस्टर का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। राज्य सरकार से जमीन की मांग की गई है। भागलपुर में भी जमीन उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया है। सूबे मूें जहां भी जमीन उपलब्ध हाेगा वहां मेगा पार्क बनेगा।

बनेगा खादी माल व छात्रावास

इस दौरान मंत्री ने आक्सीजन प्लाट व बियाडा कार्यालय में पौधरोपण किया। टेक्सटाइल प्रिंटिंग सेंटर व फूड प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया। भागलपुर में एक्सपोर्ट काउंसिल का केंद्र बनेगा। सात करोड़ रुपये की लागत से उद्योग विभाग के कार्यालय परिसर में छात्रावास का निर्माण होगा। भागलपुर में खादी माल भी बनेगा। बुनकरों ने ऋण के लिए 30 हजार आवेदन किए हैं जबकि आठ हजार का लक्ष्य है। इस मौके पर कार्यकारी निदेशक संतोष कुमार, विकास पदाधिकारी सोम्य वर्मा, डीआइसी जीएम रामशरण राम, क्षेत्रीय प्रभारी पदाधिकारी गिरीश राज ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, नभय चौधरी, विनाेद सिन्हा व प्रदीप जैन आदि मौजूद थे। उद्योग मंत्री बियाडा के निरीक्षण बाद तारापुर विधानसभा में पद यात्रा में शामिल हुए। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here