दिवाली और छठ में बिहार आने वाले सभी लोगों की होगी कोरोना जांच – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

पटना: दिवाली और छठ में बिहार आने वाले सभी लोगों की कोविड जांच की जाएगी। जो भी लोग दूसरे प्रदेशों से बिहार में आएंगे उन्हें या तो अपना वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट लाना होगा और नहीं तो 72 घंटों के अंदर का RTPCR  की जांच रिपोर्ट। यही नहीं अब बिहार में वैसे भी लोग जिनका आधार कार्ड नहीं होने की वजह से टीकाकरण नहीं हो पाया था उनका भी टीकाकरण हो पाएगा यह निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक में दिए हैं। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से नेपाल से सटे राज्य के सीमावर्ती जिलों में कोरोनावायरस के लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा है । मुख्यमंत्री ने दीपावली और छठ में अन्य राज्यों से आने वालों की हर हाल में कोरोना की जांच कराने और टीकाकरण ना होने पर उनका टीकाकरण कराने को कहा है। सीएम ने कहा है कि रेलवे स्टेशन बस स्टैंड एवं इंटर स्टेट बोर्डर पर चेकिंग  पॉइंट बनाकर बाहर से आने वालों पर विशेष नजर रखने को कहा है । इन जगहों पर भी कोरोना के जांच की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। 

बाहर से आने वाले जो लोग अगर करोना पोजिटिव पाए जाते हैं तो उनका आर टी पीसीआर जांच कर यह कंफर्म हो की वो कोरोना पॉजिटिव तो नहीं है। माइक के माध्यम से प्रचार प्रसार कर लोगों को कोरोना वैक्सीन के प्रति सचेत एवं जागरूक करते रहने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए है।  यह निर्णय लिया गया कि 18 से 20 अक्टूबर को दूसरी डोज को लेकर बिहार में डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा इस दौरान लोगों को कोरोनावायरस इन का दूसरा डोज लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here