दो दिनों की बारिश ने शहर केअधिकांश हिस्सों में बढ़ा दी जलजमाव की समस्या, कारोबार पर संकट के बादल – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

दो दिनों की बारिश ने शहर के अधिकांश हिस्सों में जलजमाव की समस्या बढ़ा दी है। वहीं, दुर्गा पूजा की तैयारी के बीच बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को हुआ है। शहर के प्रमुख बाजार गिलेशन, चूड़ी बाजार सहित अन्य बाजारों में जलजमाव के कारण खरीदार नहीं पहुंच रहे हैं। नवरात्र में किराना सहित अन्य बाजार में तेजी की उम्मीद थी, लेकिन बाजार और दुकान में पानी भरने से व्यवसायियों में निराशा देखी जा रही है।

बारिश से 25 से 30 लाख का कारोबार प्रभावित 

गिलेशन बाजार के किराना दुकानदार प्रवीण कुमार ने बताया कि कोरोना बाद दुर्गा पूजा को लेकर व्यवसाय धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा था। इधर, दो दिनों से बारिश से जलजमाव के कारण खरीदार नहीं आ रहे हैं। व्यवसायी रमण पंजियार ने बताया कि मौसम के मिजाज का अभी कुछ निश्चित नहीं है। कब बारिश हो जाए कहा नहीं जा सकता है। दो दिनों की बारिश से गिलेशन स्थित किराना तथा फल बाजार में जलजमाव से शहर में 25 से 30 लाख का कारोबार प्रभावित हुआ है।

आम लोगों को झेलनी पड़ रही फजीहत 

दो दिनों की बारिश से नगर निगम के जलनिकासी की कलई एक बार फिर से खुल गई। शहर के जाम पड़े नालों का दूषित पानी सड़कों पर तैरने लगा। आम लोगों को जलजमाव से फजीहत झेलना पड़ रही है। वहीं, नगर निगम प्रशासन जलजमाव से आम लोगों को होने वाली परेशानी से बेखबर बना है। इधर, जलजमाव झेल रहे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। शहर के नालों की सफाई का कागजी दावा सामने आ रहा है। शहर के महिला कॉलेज से बाटा चौक सड़क पर जलजमाव ने लोगों को चकित कर दिया है। इधर, बाटा चौक से चूड़ी बाजार जाने वाली सड़क पर जलजमाव ने यहां के सैकड़ों दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर के थाना चौक से कोतवाली चौक तक जगह-जगह जलजमाव से लोग पैदल आवाजाही से कतरा रहे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here