महावीर उद्यान में अब बनेंगे पक्षियों के 200 घरौंदे

जोधपुर । जैन धर्म का प्रमुख उपदेश करुणा, परोपकार और जीवों के प्रति दया भाव का अनुसरण करते हुए भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के तत्वावधान में पावटा स्थित भगवान महावीर उद्यान में पक्षीघर का निर्माण करवाया जा रहा है। इस हेतु गुरूवार को नींव पूजन किया गया।
सचिव मितेश जैन ने बताया कि पक्षीघर के प्रायोजक श्री कुशलमणि बहु मण्डल की मंजू छाजेड़, सीमा वडेरा, शिल्पा बोहरा, पिंकी डूंगरवाल, कंचन डूंगरवाल, ममता बोहरा, मीना बोहरा, प्रीति बोथरा व बाड़मेर जैन समाज अध्यक्ष वेदमल मालू, उदयराज गांधी, समिति अध्यक्ष शरद सुराणा, मिठूलाल डागा, संतोषमल मोहनोत, तरुण कटारिया, राहुल कोठारी, बलवंत खींवसरा, वीरेन्द्र कुमार सिंघवी, दीपक जैन, अरुण कुमार मोहनोत, खुश सिंघवी, मनोज जैन, अमित धारीवाल आदि ने जैन संस्कारक पुष्पराज कोठारी द्वारा जैन विधि विधान व मंत्रोच्चार से किए गए नींव पूजन में भाग लिया।
समिति प्रवक्ता प्रवीण सुराणा, उद्यान संयोजक संतोषमल मोहनोत, तरुण कटारिया, अरुण मोहनोत ने बताया की जोधपुर में प्रथम दृष्टया पक्षियों हेतु घरौंदे बनाने का संकल्प कुशलमणि बहु मण्डल ने लिया है। वर्तमान समय में शहरी क्षेत्रों में पेड़ो की कटाई से पक्षियों के आशियाने को लेकर संकट है। ऐसी परिस्थिति में कुशलमणि बहु मण्डल ने आगे आकर इस समस्या का हल निकालने का बीड़ा उठाया है।
कुशल मणि बहु मण्डल की अध्यक्ष सीमा वडेरा ने बताया कि गोलाकार में 24 फुट ऊंचा, जैन ध्वज के पांचों कलर युक्त पांच मंजिला, प्रत्येक मंजिल में 40 घर तथा एक घरौंदा 22 बाई 11 इंच से बनने वाले पक्षियों के रैन बसेरा में करीब 4 लाख का खर्च आएगा जिसमें पक्षियों हेतु 200 आवास एवं दाना-पानी की भी समुचित व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी सबसे उपरी मंजिल पर जैन प्रतीक चिन्ह लगाकर पक्षियों के घरौंदे को सुसज्जित किया जाएगा।

This News is Updated by जितेन्द्र पुरोहित
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here