डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर ने अनिश्चित हड़ताल रद्द की

जोधपुर । अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गत 2 दिन से प्रदर्शन कर रहे एसएन मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर ने गुरुवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर गए डॉक्टर पिछले 2 दिन से 9:00 से 11:00 बजे तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर उतरे हुए थे रेजिडेंट डॉक्टर ने बताया कि उनके करीब 300 डॉक्टर को पीने के पानी तथा तथा हॉस्टल में लिफ्ट की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है रेजिडेंट डॉक्टर के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र फगेडीया ने बताया कि डॉक्टरो को प्रतिमाह डेढ़ लाख रुपये पानी के लिए खर्च करना पड़ रहा है यह समस्या 8 माह से लगातार पत्राचार या मौखिक रूप से आग्रह कर रहे हैं उन्होंने बताया कि लिफ्ट की समस्या व हॉस्टल संख्या 4 में दैनिक पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है जिसको लेकर शुक्रवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर गए उसके तुरंत बाद एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर जी एल मीणा ने तुरंत आपातकालीन बैठक बुलाकर रेजिडेंट डॉक्टर से वार्ता की तथा 7 दिन के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया आश्वासन मिलने के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर को रद्द कर दिया तथा काम पर लौट आए

This News is Updated by जितेन्द्र पुरोहित
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here