शनि अमावस्या पर 108 कुंडीय यज्ञ का आयोजन

जोधपुर । कोरोनावायरस की पूर्ण मुक्ति के लिए शनि अमावस्या के अवसर पर कल जोधपुर के शनि धाम परिसर में शनि धाम महंत पंडित हेमंत बोहरा के सानिध्य में 108 कुंडीय शनि यज्ञ आयोजित किया जाएगा जिसमें राजस्थान सरकार की कोरोनावायरस को देखते हुए निर्धारित गाइडलाइन की पालना भी पूरी तरह से की जाएगी।शनिधाम परिवार और सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस 108 कुंडीय यज्ञ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सोसायटी अध्यक्ष विमला गट्टानी ने बताया कि, कोरोनावायरस के कारण देश और दुनिया में जिस तरह के हालात बने हैं उससे कोई भी अछूता नहीं है भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार यज्ञ का अपना महत्व रहा है और कल शनि अमावस्या के अवसर पर शनि धाम परिसर में 108 कुंडीय शनि महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कोरोनावायरस को देखते हुए सरकार की गाइड लाइन की पूरी तरह से पालना की जाएगी,सोशल डिस्टेंस की पालना के साथ साथ सभी मास्क लगाकर रहेंगे और कोरोनावायरस को देखते हुए चले सेनेटाइजर व मास्क की भी व्यापक व्यवस्था रहेगी।इस कार्यक्रम में कार्यक्रम पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस प्रकाश टाटिया, राजस्थान के लोकायुक्त जस्टिस पीके लोहरा, राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल एवं राष्ट्रीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज विकास एवं सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेखराज अवस्थी यज्ञ में आहुतियां देंगे।

This News is Updated by जितेन्द्र पुरोहित
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here