हरियाणा के हिसार में ताऊ ने 15 माह की भतीजी की गला घोंटकर की हत्या, वजह जानकर हो जायेंगे हैरान – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

हरियाणा के हिसार में मिल गेट एरिया स्थित एक गली में 15 माह की बच्ची राधिका की गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या का आरोप बच्ची के ताऊ के ऊपर लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, एचटीएम थाना पुलिस ने बुधवार को बताया कि राधिका की मां रेनू का आरोप है कि वह बच्ची के लिए दूध गर्म कर रही थी कि इसी दौरान राधिका का ताऊ घर में बने शौचालय की छत से होकर उनके कमरे में घुस आया और अंदर से कुंडी लगा ली। कई बार कहने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला तथा उसकी बच्ची का गला घोंट दिया।

करीब दस मिनट बाद दरवाजा खोलने पर वह बच्ची को निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। आखिर में सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उस बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने लड़की के माता-पिता से जानकारी लेकर बयान दर्ज किए हैं और मामले में जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि जन्म से ही बच्ची के कान नहीं थे और उसे कई अस्पतालों में दिखाया गया था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here