हरियाणा के यमुनानगर में शादी से एक दिन पहले दूल्‍हे की करतूत का हुआ खुलासा, वधू पक्ष ने रिश्‍ता तोड़ा – 24×7 Khabre Fatafat

0
30

यहां एक दूल्‍हे की करतूत का शादी से एक दिन पहले खुलासा हो गया। उसकी बरात निकलने की पूरी तैयारी हो गई थी, लेकिन उस पर पानी फिर गया। पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर दूल्‍हे के खिलाफ दुष्‍कर्म का केस दर्ज कर‍ लिया। इसकी जानकारी वधू पक्ष को मिली तो उसने शादी ताेड़ दी। अब मुसीबत में फंसा दूल्‍हा फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार जिले के फिरोजपुर निवासी एक युवक की शादी  बैंक में काम करने वाली युवती से तय हुई थी। युवक भी बैंक में काम करता है। युवक की बारात निकलने की पूरी तैयारी हो चुकी थी। तभी ऐसा खुलासा हुआ कि दूल्‍हा और उसके परिवार के अरमानों पर पानी फिर गया। युवक के खिलाफ एक अन्‍य युवती ने दुष्‍कर्म का केस दर्ज करा दिया। इसके बाद दुल्हन पक्ष की ओर से कॉल कर रिश्ता तोड़ दिया गया और सारी तैयारियां धरी रह गई। दूल्‍हे पर साढौरा थाना में यह मामला दर्ज हुआ है। केस दर्ज होने के बाद युवक फरार है।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, फिरोजपुर निवासी युवक वर्ष 2014 में यमुनानगर में कोचिंग कर रहा था। यहीं पर साढौरा थाना क्षेत्र के गांव की युवती भी कोचिंग में आती थी। वहां दोनों के बीच बातचीत होने लगी और उनका कोचिंग क्‍लास में साथ-आना शुरू हो गया। युवक की 2015 में बैंक में नौकरी लग गई। युवती का आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि अक्सर युवक उससे मिलने आता था और उसके साथ गलत काम करता था। कई सालों तक यह चलता रहा। बाद में युवती के परिवार वाले शादी की बात के लिए युवक के स्वजनों मिले  तो उन्होंने इससे इन्‍कार कर दिया। युवती का आरोप है कि युवक ने भी उससे शादी करने से साफ इन्‍कार कर दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया।

पंजाब के डेरा बस्सी जानी थी बारात

जानकारी के अनुसार, युवती का रिश्ता ठुकराने के बाद युवक के स्वजनों ने उसका डेरा बस्सी में रिश्ता तय कर दिया। जिस युवती से रिश्ता तय किया, वह भी बैंक में नौकरी करती है। युवक इस समय गुरुग्राम में एक सरकारी बैंक में नौकरी कर रहा है। बुधवार को उसकी बारात जानी थी। इसका पता पहले वाली युवती को लगा, तो उसने युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। युवक के खिलाफ केस दर्ज होने की जानकारी डेरा बस्सी में वधू पक्ष को मिली। इसके बाद दुल्‍हन ने शादी करने से इन्‍कार कर दिया। युवक की आज बरात जानी थी।

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here