
जोधपुर , 27 सितम्बर । राजेन्द्र विट्ठल स्मृति भजन संध्या का 29 सितम्बर को जालोरी गेट स्थित गौरीशंकर महादेव मन्दिर ब्रह्मबाग़ परिसर में आयोजन किया जाएगा ।
आयोजन समिति के संयोजक व समन्वयक डॉ आशीष व्यास ने बताया कि भजन संध्या में राजस्थान की प्रसिद्ध श्याम भजन मण्डली के भजन गायक श्रीनारायण हैणसा की मुख्य गायकी में दो घण्टे के समय मे सत्संग व भक्तिगीतों को प्रस्तुत करेंगे ।
मुख्य आयोजक आनन्द राज व्यास ने बताया कि राजेन्द्र विट्ठल की स्मृति में यह भजन संध्या वर्ष 1994 से प्रतिवर्ष 29 सितम्बर को आयोजित की जा रही है । राजेन्द्र विट्ठल का इसी दिन वर्ष 1991 में मनाली रोहतांग के पास क्षेत्र में बर्फ की चट्टान गिरने से असामयिक काल कलवित हो गया था ।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















