चौपड़ स्टोन फैक्ट्री में पानी के हौद में गिरने से युवक की मौत चौपड़ स्टोन फैक्ट्री में पानी के हौद में गिरने से युवक की मौत Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
21

चौपड़ स्टोन फैक्ट्री में पानी के हौद में गिरने से युवक की मौत

जोधपुर,चौपड़ स्टोन फैक्ट्री में पानी के हौद में गिरने से युवक की मौत।
शहर के सूरसागर स्थित चौपड़ में एक स्टोन फैक्ट्री में सोमवार की रात में एक युवक की पानी के हौद में गिरने से मौत हो गई। पता लगने पर बाद में उसे पानी से बाहर निकला गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। घटना में सूरसागर पुलिस की तरफ से मर्ग दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें – नींव खुदाई करते पड़ौसी फैक्ट्री की दीवार गिरी

सूरसागर थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि मतोड़ा जिला फलोदी के केरला का रहने वाला शकूर पुत्र शमसुद्दीन चौपड़ में आई डीएस स्टोन फैक्ट्री के पानी के हौद में गिर गया। पता लगने पर उसे बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। घटना में परिजन की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here