पति से परेशान महिला और बीमारी से तंग युवक पहुंचे कायलाना में जान देेने पति से परेशान महिला और बीमारी से तंग युवक पहुंचे कायलाना में जान देेने Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
9

पति से परेशान महिला और बीमारी से तंग युवक पहुंचे कायलाना में जान देेने

जोधपुर,पति से परेशान महिला और बीमारी से तंग युवक पहुंचे कायलाना में जान देेने। शहर के सरदारपुरा इलाके में रहने वाली एक महिला पति से परेशान होकर आज कायलाना में जान देने के लिए पहुंची। नागौरी गेट इलाके से भी एक युवक जान देने यहां पर पहुंचा। पुलिस की सजगता के चलते दोनों को जान देने से बचा लिया गया और परिवार को बुलाकर समझाने के साथ उन्हें रवाना किया गया। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया सरदारपुरा इलाके में रहने वाली एक महिला आज दिन में अपने दो बच्चों के साथ कायलाना में जान देने पहुंच गई।

यह भी पढ़ें – लोरडी पण्डित जी में चोरों का आतंक,चोरियों का खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों में रोष

पुलिस नियंत्रण कक्ष से जानकारी मिलने के साथ कायलाना चौकी पर इत्तिला दी गई। तब पुलिस वहां पहुंची और महिला को जान देने से पहले बचा लिया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर तंग और परेशान करता है। जिस कारण वह जान देना चाहती है। महिला का पीहर आखलिया क्षेत्र में बताया गया है। थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि एक अन्य युवक नागौरी गेट का रहने वाला बीमारी के चलते तंग हो गया। वह भी आज दिन में यहां पर जान देने पहुंच गया। बाद में पता लगने पर उसे भी जान देने से रोका गया। महिला और युवक के परिवार के लोगों को बुलाया गया,फिर समझा बुझाकर परिवार के साथ भिजवाया गया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here