अवैध वसूली से बचने के लिए मूंगिया का डंपर थाने में घुसा,गेट तोड़ा अवैध वसूली से बचने के लिए मूंगिया का डंपर थाने में घुसा,गेट तोड़ा Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
14

अवैध वसूली से बचने के लिए मूंगिया का डंपर थाने में घुसा,गेट तोड़ा

  • अवैध वसूली वाले मासिक दस हजार मांग रहे
  • पीडि़त ने दी रिपोर्ट

जोधपुर,अवैध वसूली से बचने के लिए मूंगिया का डंपर थाने में घुसा,गेट तोड़ा। चावरी भाखरी से मूंगिया से भरा डंपर लेकर आरती नगर जा रहे एक डंपर चालक और उसके साथी को बिना नंबरी बोलेरो में सवार कुछ लोगों ने अवैध वसूली के लिए धमकाया। बदमाशों ने रूट पर डंपर चलाने के लिए दस हजार रुपए मासिक की मांग रखी। मांग स्वीकार नहीं करने पर बदमााशों से भागने के प्रयास में डंपर को बोरानाडा पुलिस थाने की दीवार के पास में रोकना था, मगर वे गेट को तोड़ता हुआ घुस गया। पुलिस में नामजद बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें- जोधपुर रेंज में 223 नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली

दरअसल नंदवान स्थित जगदंबा कॉलोनी निवासी विक्रम पुत्र बाबूलाल बंजारा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 18 अगस्त की रात को मूंगिया से भरा डंपर लेकर चावरी भाखरी से आरती नगर बोरानाडा जा रहा था। उसके साथ में निर्मलपुरी भी था। जब वह डंपर लेकर चौकी तिराहा तक पहुंचा तब दो बिना नंबर बोलेरो में सवार महेंद्र बेनिवाल,जवानाराम आदि आठ दस लोगों ने उसके डंपर का रुकवाया और रूट पर डंपर चलाने के लिए दस हजार रुपए मासिक की मांग की। उसने मांग मानने से मना किया तो सरिया पत्थर आदि से हमला कर दिया। इस पर परिवादी अपनी जान बचाकर डंपर को भगा ले गया। बदमाशों ने उसका पीछा किया और पत्थर फेंक कर डंपर के शीशे फोड़ दिए। जान जोखिम में देख विक्रम ने डंपर को बोरानाडा थाने की तरफ मोड़ दिया। थाने की दीवार के पास में डंपर को रोकना चाहा तो वह हड़बड़ी में थाने के गेट को तोड़ता अंदर तक घुस गया। बोरानाडा पुलिस ने घटना में तफ्तीश आरंभ की है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here