जिंदगी व मौत से जूझ रहे बीएसएफ जवान को हैलीकॉप्टर से जोधपुर लाकर बचाई जान जिंदगी व मौत से जूझ रहे बीएसएफ जवान को हैलीकॉप्टर से जोधपुर लाकर बचाई जान Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
10

जिंदगी व मौत से जूझ रहे बीएसएफ जवान को हैलीकॉप्टर से जोधपुर लाकर बचाई जान

  • पश्चिमी सीमा में पर तैनात बीएसएफ था जवान
  • दो दिन पूर्व शाम को अचानक बेहोश हो गए

जोधपुर,पश्चिमी सीमा में ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के एक जवान की तबीयत अचानक इस कदर बिगड़ गई कि वह जिंदगी के लिए मौत से जूझ रहा था। वहां पर काफी इलाज के बाद भी उसके प्लेटलेट्स लगातार कम होते जा रहे थे। इस स्थिति में जवान की जान बचाने के लिए उसे जैसलमेर से हैलीकॉप्टर में जोधपुर लाया गया। यहां बेहतर इलाज मिलते ही जवान की जिंदगी खतरे से बाहर आ गई।

इसे भी पढ़िए- जोधपुर रेंज में 223 नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार 53 वर्षीय जगदीश प्रसाद 56 बीएन गुजरात फ्रंटियर,किशनगढ़ फायरिंग रेंज में फायरिंग में भाग लेने आए थे। दो दिन पूर्व शाम को अचानक बेहोश हो गए। उसके प्लेटलेट्स घटकर मात्र 20 हजार रह गए। उन्हें तुरंत जैसलमेर लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जब 20 अगस्त की सुबह तक हालत में सुधार नही होने पर सेक्टर नार्थ के डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने हेडक्वार्टर में इस संबंध में जानकारी दी। पुनीत रास्तोगी आईजी बीएसएफ राजस्थान ने तत्परता से स्वास्थ्य संबंधी सभी कदम उठाने के निर्देश संबंधित व्यक्तियों को दिया और जोधपुर से जैसलमेर के लिए बीएस एफ के स्पेशल हेलीकॉप्टर को भेजा। बीएसएफ एयरबेस जोधपुर के एविएटर्स ने जवान को त्वरित गति से जोधपुर लाकर एम्स में भर्ती करवाया, जहां अब जवान खतरे से बाहर है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here