उत्तर प्रदेश वन दरोगा भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु, करे इस दिन से अप्लाई – 24×7 Khabre Fatafat

0
49

 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSC) द्वारा यूपी पीईटी 2021 के स्कोर के आधार पर वन एवं वन्यजीव विभाग में वन दरोगा के 701 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 17 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है।

यूपी वन दरोगा भर्ती 2022 के इच्छुक उम्मीदवारों को लिए महत्वपूर्ण अपडेट। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के वन एवं वन्यजीव विभाग में 701 वन दरोगा की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि सोमवार, 17 अक्टूबर 2022 से शुरू कर दई गई है। आवेदन एवं चयन प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जा रहा है। आयोग ने यूपी वन दरोगा भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना 22 सितंबर 2022 को जारी की थी और भर्ती कार्यक्रम के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर से 6 नवंबर तक चलनी है।

उत्तर प्रदेश वन दरोगा भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

यूपी वन दरोगा भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर विजिट करने के बाद कैंडीडेट रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। आवेदन के दौरान सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 25 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। शुल्क भुगतान व आवेदन में सुधार के लिए अंतिम तिथि 13 नवंबर 2022 निर्धारित है।

 उत्तर प्रदेश वन दरोगा भर्ती के लिए UPSSSC PET स्कोर जरूरी

उत्तर प्रदेश वन दरोगा भर्ती 2022 के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित विषयों में स्नातक होना चाहिए। इन विषयों में गणित, भौतिकी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान, वानिकी, भूगर्भ विज्ञान, कृषि, सांख्यिकी और पर्यावरण विज्ञान शामिल हैं। साथ ही, उम्मीदवारों को UPSSSC की पिछले वर्ष की पीईटी परीक्षा यानि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 में स्कोर प्राप्त किया होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, कैंडीडेट की आयु 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं हो, जबकि आयु की गणना 1 जुलाई 2022 से की जानी है। राज्य के आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा छूट भी दी जाएगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here