एग्जिम बैंक भर्ती के लिए आवेदन जारी, जानें किस दिन से करे अप्लाई – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

 इंडिया एक्सपोर्ट इंपोर्ट बैंक विभिन्न विभागों में मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर की भर्ती के लिए आवेदन 4 नवंबर तक आमंत्रित कर रहा है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क भरना होगा। आरक्षित वर्गों के लिए शुल्क 100 रुपये है।भारत के आयात-निर्यात बैंक – इंडिया एग्जिम बैंक ने भर्ती अधिसूचना जारी की है। बैंक द्वारा अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ी जातियों के लिए चलाए जा रहे इस विशेष भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 45 मैनेजर और मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और निर्धारित योग्यता रखने वाले योग्य उम्मीदवार 4 नवंबर 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 600 रुपये है, जो कि एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है।

 एग्जिम बैंक भर्ती के लिए आवेदन

इंडिया एग्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, eximbankindia.in पर कैरियर सेक्शन में दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आवेदन पेज पर जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण और पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके अपना अप्लीकेशन सबमिट करना होगा। आवेदन से पहले उम्मीदवार भर्ती अधिसूचना ध्यान से अवश्य पढ़ लें।

एग्जिम बैंक भर्ती के लिए योग्यता मानदंड

इंडिया एग्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवार रिक्तियों से सम्बन्धित विभाग में स्नातक या पीजी डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। मैनेजर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष और मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए 25 वर्ष है। एससी, एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी दिव्यांग को 15 वर्ष, ओबीसी दिव्यांग को 13 वर्ष और ईडब्ल्यूएस दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए आयु की गणना आवेदन की आखिरी तारीख यानि 4 नवंबर 2022 से की जाएगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here